spot_img

IndianAirforceDay पर राफेल ने भरा जोश

Date:

spot_img
spot_img

नई दिल्ली : IndianAirforceDay पर आठ अक्टूबर को गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय वायुसेना का यह 88वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर वायुसेना ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। IndianAirforceDay पर वायुसेना ने अपने बेड़े में राफेल को भी शामिल किया। 88 साल पहले 1932 में ब्रिटिश सरकार ने 25 सैनिकों के साथ भारतीय वायुसेना की नींव रखी थी। ये अतिरिक्त सेना का काम करती थी जो ब्रिटिश सेना की मदद के लिए थी। मगर अब यह दुनिया की चौथी बड़ी वायुसेना है। आज डेढ़ लाख से ज्यादा जवान इसमें शामिल हैं।

सूर्यकिरण टीम ने दिखाए करतब

suryakiranसूर्यकिरण टीम ने एक बार फिर आसमान में अपने करतब दिखाए। राफेल लड़ाकू विमान के अलावा इस टीम के अंतर्गत कई लड़ाकू विमान आते हैं जो दुश्मन को वक्त रहते ही ध्वस्त कर सकते हैं।  इस टीम में विंग कमांडर अर्जुन यादव समेत अन्य वायुवीर शामिल रहे।साथ ही  चिनूक, अपाचे हेलिकॉप्टर, ग्लोबमास्टर, सुखोई समेत कई लड़ाकू विमानों ने भी अपना दम दिखाया।

इसे भी पढ़ें : ‘जब तक दवाई नहीं तब तक कोई ढिलाई नहीं’, Governor-CM ने शेयर की वीडियो

CDS बिपिन रावत भी पहुंचे

हिंडन एयरबेस पर परेड भी हुई। सेना की तीनों टुकड़ियों के प्रमुख के अलावा कई वरिष्ठ अफसर भी परेड स्थल पर पहुंचे। जबकि CDS बिपिन रावत भी कार्यक्रम में मौजूद हैं। वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने यहां सबसे पहले गार्ड ऑफ ऑनर का अभिवादन किया। ग्रुप कैप्टन सागर की अगुवाई में परेड की शुरुआत हुई।

इसे भी पढ़ें : बॉलीवुड में अपने कदम जमा रहे गढ़वा के साकेत

वायुवीरों का हुआ सम्मान

IndianAirforceDay के मौके पर वायुसेना प्रमुख ने कई वायुवीरों का सम्मान किया, जिनमें वो जवान भी शामिल हैं जिन्होंने बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी।

युद्ध सेवा मेडल  : अति विशिष्ट सेवा मेडल – सुनील काशीनाथ, विशिष्ट सेवा मेडल – ग्रुप कैप्टन यशपाल नेगी
विशिष्ट सेवा मेडल – ग्रुप कैप्टन हेमंत कुमार, विशिष्ट सेवा मेडल – ग्रुप कैप्टन जोजेस, विशिष्ट सेवा मेडल – स्क्वाड्रन लीडर मिंटी अग्रवाल।

गैलेंट्री अवॉर्ड : ग्रुप कैप्टन प्रणब राज, ग्रुप कैप्टन दलेर सिंह, ग्रुप कैप्टन राजेश अग्रवाल, विंग कमांडर अमित रंजन
स्क्वाडन लीडर पंकज अरविंद, ग्रुप कैप्टन प्रभात मलिक, ग्रुप कैप्टन रामाराव, ग्रुप कैप्टन गिरीश, ग्रुप कैप्टन तरुण गुप्ता, ग्रुप कैप्टन प्रेम आनंद, ग्रुप कैप्टन सुमित गर्ग, ग्रुप कैप्टन सौरभ, ग्रुप कैप्टन समित गुप्ता।

विशिष्ट सेवा मेडल : एयरवाइस मार्शल दलजीत सिंह, एयरवाइस मार्शल सुंदरम आनंदन, एयर कोमोडोर विजय जोशी,
ब्रिगेडियर संजय माथुर। #IndianAirforceDay

इसे भी पढ़ें : SSC ने जारी की नयी #Guideline, कोरोना संदिग्ध भी हो सकेंगे शामिल

 

इसे भी पढ़ें :

तमन्ना भाटिया के नाक तक सिंदूर ने खींचा ध्यान, लुक वायरल…

Kohramlive : सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म...

अस्पताल की लिफ्ट में फंसे 25 लोग, मची अफरा-तफरी…

Jamshedpur : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल MGM...

दूसरे दिन भी CID दफ्तर पहुंचे एल ख्यांग्ते

Ranchi : 14वीं JPSC पीटी परीक्षा में कथित अनियमितताओं...

सावन चढ़ते ही रांची के बाजार गुलजार, इनकी सबसे ज्यादा डिमांड…

Ranchi : सावन की दस्तक के साथ ही रांची...

एसी ट्रेन में जलाया दीया-अगरबत्ती, वीडियो वायरल…

Kohramlive : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तमन्ना भाटिया के नाक तक सिंदूर ने खींचा ध्यान, लुक वायरल…

Kohramlive : सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म...

अस्पताल की लिफ्ट में फंसे 25 लोग, मची अफरा-तफरी…

Jamshedpur : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल MGM...

दूसरे दिन भी CID दफ्तर पहुंचे एल ख्यांग्ते

Ranchi : 14वीं JPSC पीटी परीक्षा में कथित अनियमितताओं...

सावन चढ़ते ही रांची के बाजार गुलजार, इनकी सबसे ज्यादा डिमांड…

Ranchi : सावन की दस्तक के साथ ही रांची...

एसी ट्रेन में जलाया दीया-अगरबत्ती, वीडियो वायरल…

Kohramlive : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से...