spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत करते हैं मूली के पत्ते, जानें और फायदे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : सब्जियों के संसार में मूली का अपना स्थान है। कोई ऐसा घर नहीं होगा ,जहां मूली का इस्तेमाल न होता हो। ज्यादातर लोग इसका प्रयोग सलाद के रूप में और पराठे बनाने में करते हैं। मूली के पत्ते भी कितने लाभदायक होते हैं, यह सब लोग नहीं जानते हैं, इसलिए फेंक देते हैं। मूली के पत्तों में मूली की तरह ही पोषक तत्व होता है। इसमें विटामिन A, विटामिन B, C के साथ ही क्लोरीन, फॉस्फोरस, सोडियम, आयरन, मैग्नीशियम और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ के लिए बेहद लाभकारी हैं। ये सभी तत्व हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं।

Read More : इस हास्पिटल से 800 से अधिक #Remdesivir injection की हो गई चोरी

पाइल्स की समस्या होती है दूर

पाइल्स यानी बवासीर के रोगियों के लिए मूली और इसके पत्तों की सब्जी खाना बेहद लाभदायक होता है। रोजाना इसके प्रयोग से पाइल्स की समस्या खत्म हो सकती है।

भरपूर मात्रा में होता है सोडियम

मूली के पत्तो में भरपूर मात्रा सोडियम होता है, जो शरीर में नमक की कमी को पूरा करता है। इसलिए लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी यह बेहद फायदेमंद है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंथेकाइनिन हार्ट के लिए फायदेमंद होता है।

Read More : BREAKING: झारखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा स्‍थगित, जैक ने लिया निर्णय

कब्ज से दिलाता है राहत

मूली में फाइबर पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है, इसलिए यह कब्ज की परेशानी से राहत देता है। वहीं इसके पत्तों के रस को पानी और मिश्री के साथ पीने से पीलिया में लाभ मिलता है।

मोटापे से मिलता है छुटकारा

मोटापे से छुटकारा पाना है तो मूली के रस में नींबू और नमक मिलाकर खाने से बहुत लाभ मिलता है। दरअसल मूली खाने से भूख शांत होती है, जिससे आप वक्त-बेवक्‍त कुछ भी अनरगल चीजों को खाने से बचते हैं।

Read More : 24 घंटे में #CORONA के नए स्ट्रेन ने इस महिला के #LUNGS खराब कर दिए, डॉक्टर हैरान

आर्थराइटिस में भी फायदेमंद

मूली के पत्तों का सेवन करने से आर्थराइटिस यानी गठिया के रोग में भी लाभ मिलता है। मूली के पत्ते के रस निकाल लें। रस में बराबर मात्रा में चीनी और पानी मिक्स करके एक पेस्ट बना लें। उसके बाद इस पेस्ट को जोड़ों पर लगाएं। इस पेस्ट का नियमित उपयोग करने से दर्द को दूर करने और सूजन कम करने में मदद कर सकता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दिनभर ऊर्जा बनाये रखता है ये 5 हेल्दी सैंडविच… जानें

Kohramlive : सुबह की भागदौड़ में अक्सर नाश्ता सबसे...

हर छोटी बात पर जरूरत से ज्यादा सोचना घातक… जानें

Kohramlive : आज की तेज रफ्तार जिंदगी में तनाव...

शरीर में चुपचाप बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल, ये आदतें बन सकती हैं वजह…

Kohramlive : आजकल हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से...

दांतों की चमक के लिये अपनायें ये आसान टिप्स…

Kohramlive : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग...