MP: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कुछ दिन पहले रेमडेसिविर इंजेक्शन का नया स्टॉक पहुंचा था। हमीदिया अस्पताल से रेमडेसिविर चोरी की घटना सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
इसे भी पढ़ें :Breaking : #Lalu Yadav को #HighCourt से बड़ी राहत, इन शर्तों पर मिली जमानत
बढ़ गई है इस इंजेक्शन की मांग
गौरतलब है कि देश में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच महामारी से लड़ने के लिए कारगर माने जा रहे इस रेमडेसिविर इंजेक्शन की मांग बेहद बढ़ गई है। कई जगहों से अब इसके चोरी होने की खबरें भी सामने आ रही हैं।
इसे भी पढ़ें :#Tamil एक्टर विवेक का निधन, PM मोदी ने जताया शोक
जांच में जुटी है पुलिस
हमीदिया अस्पताल से रेमडेसिविर चोरी मामले में शुरुआती जांच में करीब 816 रेमडेसिविर इंजेक्शन चोरी होने का अंदेशा जताया गया है। कोहेफिजा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। चोरी की घटना सामने आने के बाद मौके पर मंत्री विश्वास सारंग और डीआईजी इरशाद वली भी पहुंच गए हैं।
इसे भी पढ़ें :झारखंड में फिलहाल #LockDown नहीं, #CMHemant के साथ सर्वदलीय बैठक खत्म, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
जल्द सुलझा लेंगे मामला : DIG
चोरी की घटना पर डीआईजी इरशाद वली ने बताया कि चोरी की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की जाएगी। जहां से इंजेक्शन चोरी हुए हैं वहां सीसीटीवी भी अभी तक तो नहीं दिखे हैं, लेकिन हम लोग जल्द ही केस को सुलझा लेंगे।






