spot_img

रेडियो खांची के मासिक न्यूज़लेटर “रेडियो खांची टाइम्स” का लोकार्पण

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : रेडियो खांची 90.4 एफएम, रांची विश्वविद्यालय का मासिक न्यूज़लेटर जिसका नाम है “रेडियो खांची टाइम्स’ का लोकार्पण बुधवार को किया गया। रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर कामिनी कुमार ने इसका लोकार्पण किया।

इसे भी पढ़ें : जब #Ranchi #SSP सुरेंद्र कुमार झा से एक हवलदार ने मांग दिया E-Pass

इस अवसर पर रांची विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉक्टर एमसी मेहता, डॉ राजेश कुमार सीसीडीसी, डॉक्टर प्रीतम कुमार उप कुलसचिव, डॉ राजीव कुमार सहायक कुलसचिव उपस्थित थे। कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। कुलपति प्रोफ़ेसर कामिनी कुमार ने कहा कि रेडियो खांची 90.4 FM न्यूजलेटर महीने भर में इसके द्वारा किए गए कार्यों का एक संकलन है। इसके लगातार प्रयासों का एक रिपोर्टिंग भी है। उन्होंने आगे कहा कि इस न्यूज़लेटर में कोविड-19 के खिलाफ मुहिम का विशेष उल्लेख है, जिसमें डॉक्टर्स टाइम, करियर काउंसलिंग, बातों-बातों में, विश्वविद्यालय की खबरें, करो योग रहो निरोग जैसे कार्यक्रमों में समाज की भागीदारी का उल्लेख है।

इसे भी पढ़ें :  अब घबराने की नहीं जरूरत, सदर में खाली हैं इतने बेड

उन्होंने बताया कि महीने भर विशेष दिवसों पर रेडि‍यो के द्वारा प्रसारित कार्यक्रम का भी उल्लेख है। उन्होंने इसके प्रकाशन के लिए रेडियो खांची 90.4 FM की टीम को बधाई दिया। कुलसचिव डॉक्टर एमसी मेहता ने कहा कि लोगों के साथ रेडियो खांची ने एक संबंध स्थापित कर लिया है। इसलिए लोकहित में कार्यक्रम बनाए जा रहे हैं। न्यू लेटर के संपादक रेडियो खांची 90.4FM के निदेशक डॉ आनंद कुमार ठाकुर ने कहा हमारे सामुदायिक रेडियो के कार्यक्रमों का एकमात्र उद्देश्य छात्र हित एवं समुदाय हित के कार्यक्रमों का निर्माण और प्रसारण करना।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों...

प्रेमिका ने रची साजिश, मांडर कांड का चौंकाने वाला खुलासा… देखें वीडियो

 Ranchi : राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में कुलदीप...