spot_img

अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू राधिका !

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive : रिलायंस समूह के मुखिया मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत की दुल्हन राधिका होगी! राधिका मर्चेट उनकी बचपन की दोस्त है। अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट की खबरें मीडिया में छाई है। रिलांयस समूह के डायरेक्टर परिमल नाथवानी के एक ट्वीट का हवाला देते हुये यह खबर फैली। एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ विरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट लंबे समय से एक दूसरे के करीब हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 27 साल की राधिका भरतनाट्यम सीखा है। राधिका परिवार गुजरात के कच्छ का रहने वाला है। राधिका की छोटी बहन का नाम अंजली मर्चेंट है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 18 दिसंबर 1994 को मुंबई में जन्मीं राधिका की स्कूली पढ़ाई-लिखाई मुंबई के कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल और इकोले मोंडियल वर्ल्ड स्कूल में हुई। राधिका ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से राजनीति और अर्थशास्त्र में स्नातक किया है। स्नातक करने के बाद 2017 में राधिका सेल्स एक्जिक्यूटिव के तौर पर रियल एस्सेट फर्म इस्प्रवा टीम से जुड़ीं। राधिका को कितााबें पढ़ना, स्वीमिंग और ट्रैकिंग का शौक है। 2018 में अनंत अंबानी के साथ राधिका की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें लगती रही हैं।  राधिका कई साल से अंबानी परिवार के हर उत्सव में नजर आती हैं। 2018 में ईशा और आकाश अंबानी की सगाई के दौरान भी राधिका दिखी थी। राधिका का नीता अंबानी और ईशा अंबानी से भी बहुत मधुर रिश्ते हैं। मीडिया में दावा किया गया है कि परिमल नाथवानी ने अपने ट्वीट में बताया कि सगाई समारोह राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में हुआ। अनंत और राधिका की शादी कब होगी, इसकी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

इसे भी पढ़ें : मुकेश अंबानी का कमाल : 20 सालों में 20 गुना बढ़ा रिलायंस का प्रॉफिट

इसे भी पढ़ें : हेमंत सरकार के 3 साल पूरे होने पर क्या बोल गये CM सोरेन… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गर्वनर संग CM की हाई लेवल मीटिंग, शिक्षकों का होगा ट्रांसफर…

Patna : बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था में बड़े...

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...