BRITAIN : ब्रिटेन में स्मोकिंग रेट को घटाने के लिए एक शहर में पायलट काउंसिल स्कीम का प्रस्ताव लाया गया है। इसमें स्मोकिंग छोड़ने वाले शख्स को करीब 20 हजार रुपए कैश देने का प्रावधान है। महिलाओं के स्मोकिंग छोड़ने पर 40 रुपए दिए जाएंगे। अगर यह स्कीम कारगर साबित होती है, तो देश के दूसरे हिस्सों में भी इसे लागू किए जाने की बात कही जा रही है।
इंस्टॉलमेंट पर मिलेगी राशि
खास बात यह भी है कि अगर कोई शख्स स्मोकिंग छोड़ने का दावा करता है तो उन्हें एक टेस्ट से होकर गुजरना पड़ेगा। उन्हें खुद के दावे को साबित करने के लिए एक्सहेल्ड कार्बन मोनोऑक्साइड टेस्ट्स (exhaled carbon monoxide tests) देने होंगे। राशि इंस्टॉलमेंट में दी जाएगी। चेशायर ईस्ट काउंसिल की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि फाइनेंशियल इंसेंटिव स्कीम्स वैसे लोगों के लिए मदद का एक कारगर तरीका है, जो स्मोकिंग छोड़ना चाहते हैं।
इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING : प्रतिशोध की आग में धधकते दामाद ने रची थी बड़का जमीन कारोबारी कमल भूषण की हत्या की साजिश, पेशेवर शूटर काविश…
इसे भी पढ़ें : बदले की आग में धधकता दामाद बन गया खूनी, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : …और ऐसे खतरनाक अंत हो गया बड़का जमीन कारोबारी कमल भूषण का, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : किडनैप, रेप और फिर बेरहमी से कत्ल, दिल दहला देगा यह वाक्या








