चाकुलिया गोशाला में पुरुषोत्तम दास झुनझुनवाला की प्रतिमा का अनावरण

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

चाईबासा :  पूर्वी सिंहभूम की चाकुलिया गोशाला में गोशाला के अध्यक्ष सह गौ सेवक पुरुषोत्तम दास झुनझुनवाला की प्रतिमा का हुआ अनावरण। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया अनावरण। समारोह में राज्यपाल ने पुरुषोत्तम दास झुनझुनवाला के जीवन पर आधारित स्मारिका का विमोचन भी किया। उन्होंने कोरोना काल में योद्धा के रूप में काम करने वाले जिले के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मंच का संचालन प्रभात कुमार झुनझुनवाला ने किया।

समारोह में ये रहे मौजूद

समारोह में कोल्हान के आयुक्त मनीष रंजन, डीआईजी राजीव रंजन, उपायुक्त सूरज कुमार, एसएसपी डॉ एम तमिलवानन, राजा झुनझुनवाला, अजय झुनझुनवाला सुनील झुनझुनवाला, कमल खंडेलवाल, संजय कुमार लोधा, अमित भारतीय, पवन अग्रवाल व अन्य थे। इसके बाद राज्यपाल हेलीकॉप्टर से चाकुलिया की हवाई पट्टी स्थित ध्यान फाउंडेशन की गोशाला में पहुंचीं और नंदी शाला का अवलोकन किया।

पूर्वोत्तर भारत की सबसे बड़ी गोशाला है चाकुलिया की गोशाला 

पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित चाकुलिया की गोशाला पूर्वोत्तर भारत की सबसे बड़ी गोशाला है। यहां करीब साढ़े सात हजार गोवंश हैं। इनमें से अधिकतर गोवंश तस्करों से छुड़ाकर रखी गई हैं, जिनमें ज्यादातर बीमार हैं। करीब 7453 गोवंश में 99 फीसद बैल हैं, जबकि बाकी एक फीसद में गाय, भैंस और ऊंट हैं। गोशाला की देखभाल में प्रतिमाह करीब 75 लाख रुपये खर्च होते हैं।

इसे भी पढ़ें : पूजा करने जा रहे थे दिउड़ी, पलट गई Car, और…

इसे भी पढ़ें : सरना धर्म कोड : Railway ट्रैक पर खड़े हो गए प्रदर्शनकारी, फिर…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...

अजय राय बोले, ट्रांसफर के बाद भी ‘पुराना असर’ कायम…

Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष...