रांची : पुलिस ने मुठभेड़ में मारे गये दो लाख के इनामी पुनई उरांव के सहयोगी अरविंद को गिरफ्तार कर लिया है। अरविंद पीएलएफआई का सक्रिय उग्रवादी रहा है। अरविंद उरांव को पुलिस ने पंडरा ओपी क्षेत्र के दीपाटोली बजरा से गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देशी कारबाइन, तीन गोलियां और दो मैगजीन बरामद की गयी है। अरविंद को पुलिस ने राजेश नायक हत्याकांड के मुख्य आरोपित संजय नायक की निशानदेही पर गिरफ्तार किया है।
इसे भी पढ़ें : शाम 6 बजे एयर एंबुलेंस से दिल्ली जाएंगे लालू यादव
संजय नायक से ही पूछताछ के दौरान पुनई की कारबाइन रखने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने अरविंद के घर छापेमारी की और कारबाइन बरामद कर ली। पुलिस अरविंद से पूछताछ कर रही है। अरविंद की गिरफ्तारी से कई घटना राज खुलने की संभावना है।
इसे भी पढ़ें : …और 45 दिन बाद कब्र से निकाला गया नाबालिग का शव






