Jamshedpur : गुरुवार को बाइक सवार दो अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गये। मृतक की पहचान सूरज प्रामाणिक के रूप में हुई। वह पेशे से ऑटो ड्राइवर था। घटना के वक्त वह अपने ऑटो में ही बैठा था, तभी बाइक से आये 2 लोग उसके पास पहुंचे, उन्हें देखते ही सूरज भागने लगा। इसी क्रम में अपराधियों ने उसे गोली मार दी, लहूलुहान सूरज वहीं गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना को जमशेदपुर के सोनारी थाना के कार्मेल जूनियर कॉलेज के पास अंजाम दिया गया। सूरज पहले सोनारी में ही रहता था। फिलहाल वो परसुडीह में रह रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस इंवेस्टिगेशन में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक घरवालों ने 2 लोगों कल्लू और मनोज जायसवाल पर हत्या का इल्जाम लगाया है। उन्होंने बताया कि इनसे सूरज का पहले ही कुछ विवाद था।
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला
इसे भी पढ़ें :पहाड़ों का सीना चीर यहां सब हो रहे मालामाल… देखें वीडियो