Ranchi : माकपा नेता सुभाष मुंडा के हत्यारों को खोज निकालने की खातिर SIT का गठन किया गया है। रांची सिटी SP की देखरेख गठित SIT में 2 DSP एवं 2 इंस्पेक्टर और कुछ चुनिंदा पुलिस अफसरों को रखा गया। वहीं रांची के DIG अनूप बिरथरे एवं SSP किशोर कौशल को स्पष्ट निर्देश दिया है कि जबतक सुभाष मर्डर केस में शामिल शूटर नहीं पकड़े जाते तबतक चैन से नहीं रहे। इस हत्याकांड को लेकर पुलिस मुख्यालय बेहद गंभीर है। यह कहना IG अभियान अमोल वेणुकांत होमकर का। उन्होंने कहा कि नगड़ी थानेदार ओम प्रकाश की लापरवाही सामने आई है, जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। 2018 बैच के रोहित कुमार नये थानेदार बनाये गये हैं। हत्यारों को खोज निकालने के लिये रांची और रांची के बाहर ताबड़तोड़ छापामारी कर जा रही है। बहुत जल्द अच्छे नतीजे सामने आयेंगे।
इधर, माकपा नेता सुभाष मुंडा की हत्या को लेकर जनाक्रोश उबाल पर रहा। आदिवासी समाज के सैकड़ों लोग दिनभर राजधानी में बवाल करते रहे। जहां-तहां रोड जाम और आगजनी होती रही। जैसे ही सुभाष मुंडा का शव नगड़ी पहुंचा लोगों का गुस्सा सड़कों पर दिखा। गुस्साये लोगों ने डेड बॉडी के साथ रांची-गुमला मार्ग को जाम कर दिया। हत्या के विरोध में गुरुवार को रांची बंद का ऐलान किया गया था। रातू, नगड़ी, पुंदाग, बेड़ो, मांडर, चान्हो, ओरमांझी और बरियातू थाना क्षेत्रों में बंद समर्थकों द्वारा उत्पात भी मचाया गया। रांची-गुमला रोड जाम कर दिये जाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घंटों जाम में गाड़ियां फंसी रही। सुबह 7 बजे से लेकर दिन के 2 बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। राजधानी के आउटर रिंग रोड को समर्थकों ने घंटों जाम किये रखा।
गौरतलब है कि बुधवार की रात पौने 8 बजे के करीब एक बाइक पर आये तीन अपराधियों ने माकपा नेता सुभाष मुंडा को गोलियों से छलनी कर दिया था। तब वे अपने दफ्तर में बैठे हुये थे। वहां उनके छोटे भाई और कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। दफ्तर के अंदर घुसे दोनों शूटरों के पास पिस्टल थी। दोनों अपने चेहरे को गमछा से ढंके हुये थे। तीसरा बाइक स्टार्ट किये खड़ा रहा। करीब 11 गोलियां दागी गई। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी बड़े आराम से वहां से भाग निकले।
इसे भी पढ़ें : गरीब होनहार प्रवीण के पढ़ाई के जज्बे को देख भावुक हुए सीएम हेमंत, क्या कर गये… जानें
इसे भी पढ़ें : गुंडई करने वालों की खाल उधेड़ेगी अब ATS, क्या बोल गए IG होमकर… देखें वीडियो








