PATNA : बिहार के 14 IAS ऑफिसर को प्रमोशन दी गई है। इन IAS अधिकारियों को विशेष सचिव ग्रेड में प्रमोशन दी गई है। विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। बता दें की 14 IAS ऑफिसर में से 12 सेवानिवृत्त हो चुके है।
विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक सेवावानिवृत्त हो चुके आईएएस अधिकारियों में उदय सिंह कुमावत, राणा अवधेश कुमार, अनवर आलम, अशोक कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार पांडे, कमलेश्वर प्रसाद सिंह, भृगुनाथ उपाध्याय, कुमार आनंद शामिल हैं। इसके अलावा दयानंद प्रसाद मुरलीधर राय, ओम एसएम बंदे और भृगुनाथ द्विवेदी के मामले विचलित होने की तिथि को सेवानिवृत्त रहने के कारण प्रोन्नति अप्रदत कर दी गई है, यानी अब इन्हें प्रोन्नति नहीं मिलेगी।
दरअसल, पटना हाईकोर्ट में अप्रैल 2018 को एक याचिका दायर की गई थी। जिसमें यह कहा गया था कि, बिहार के कई ऐसे अधिकारी हैं जिन्हें लम्बें समय से प्रमोशन नहीं दिया गया है। जिसके बाद अब इस मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट के स्तर से आदेश जारी किया गया है। इसके बाद अब विभाग ने अधिसूचना जारी किया है। सेवानिवृत्ति के बाद भी जिन अधिकारियों को प्रोन्नति मिली है, उन्हें भी 2006 अप्रैल से ही लाभ प्राप्त होंगे और पेंशन में भी इजाफा होगा। बता दें कि, इससे पहले दिसंबर में भी राजधानी पटना के डीएम समेत बिहार के 9 आईएएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई थी। 2010 बैच के इन सभी अधिकारियों को विशेष सचिव स्तर वेतनमान-13 में प्रमोशन दिया गया था। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर इसकी जानाकरी दी थी। इन सभी अधिकारियों को 1 जनवरी 2023 यानी पद ग्रहण करने की तिथि से प्रोन्नति मिलेगी।
इसे भी पढ़ें :MLA अंबा प्रसाद के विधायक प्रतिनिधि को सरेराह किया छलनी…देखें
इसे भी पढ़ें :IMD ALERT! यहां 26 और 27 फरवरी को बारिश
इसे भी पढ़ें : खूंटी में जवान का अ*धजला शव मिलने से सनसनी…
इसे भी पढ़ें :Gujarat Budget 2023 : हर साल दो-दो रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त में देगी सरकार…
इसे भी पढ़ें :Gujarat Budget 2023: सरकार का बड़ा फैसला, मजदूरों को 5 रुपए में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा
इसे भी पढ़ें :शराब पीने के शौकीन अब यह काम नहीं कर सकते… देखें क्या
इसे भी पढ़ें :PIB Fact Check : आज रात से बंद हो जाएगा आपका SBI YONO अकाउंट
इसे भी पढ़ें :इसी महीने निपटा लें सारे काम, मार्च में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक






