Ranchi : राजधानी रांची की यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए SSP राकेश रंजन और ट्रैफिक SP राकेश सिंह ने सोमवार को शहर के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने अल्बर्ट एक्का चौक से अंजुमन प्लाजा तक ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया और सड़क पर मौजूद चुनौतियों को करीब से देखा। निरीक्षण के दौरान ट्रैफिक पोस्ट पर तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये गये। अधिकारियों ने यातायात संचालन को सुचारु बनाने, जाम की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण रखने, सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर नजर रखने और आम लोगों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
SSP ने ट्रैफिक कर्मियों से कहा कि व्यस्त चौक-चौराहों पर विशेष सतर्कता बरती जाये और पीक आवर्स में ट्रैफिक प्रबंधन को प्राथमिकता दी जाये। वहीं ट्रैफिक SP ने सड़क पर अनुशासन बनाये रखने और नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिये। यहां याद दिला दे कि बीते कल CM हेमंत सोरेन ने आम आदमी की तरह रांची के ट्रैफिक व्यवस्था का निरीक्षण किया। कांटाटोली फ्लाईओवर के पास ट्रैफिक की अव्यवस्था को देखते हुये CM ने नाराजगी जताई थी।
इसे भी पढ़ें : बिना लाव-लश्कर निकले CM, इस बात पर हो गये नाराज…
इसे भी पढ़ें : झारखंड के दो IPS अफसरों को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी…
इसे भी पढ़ें : RCB की जीत के बाद ‘विरुष्का’ की फोटो वायरल…
इसे भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी को लेकर BCCI सचिव का बड़ा बयान… जानें
इसे भी पढ़ें : शुभेंदु कैबिनेट का हुआ विस्तार, इतने मंत्रियों ने ली शपथ…






