Ranchi : झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज यानी 24 फरवरी से शुरू हो रहा है। इसको लेकर सख्ती भी बढ़ा दी गई है। विधानसभा के 750 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। राजनीति के इस अखाड़े में जहां आंकड़ों की तलवारें चमकेंगी और तर्कों के तीर छोड़े जायेंगे, वहीं सदर SDO उत्कर्ष कुमार ने साफ कर दिया है कि इस दौरान किसी भी तरह की जुलूस, रैली, प्रदर्शन और घेराव की अनुमति नहीं होगी। हाई कोर्ट को छोड़कर विधानसभा के पूरे 750 मीटर के दायरे में पांच से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने पर रोक रहेगी। किसी को भी हथियार, लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा-भाला लेकर चलने की इजाजत नहीं होगी। ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर भी प्रतिबंध रहेगा। यह निषेधाज्ञा 24 फरवरी की सुबह 8 बजे से लेकर 27 मार्च की रात 10 बजे तक लागू रहेगी
इसे भी पढ़ें :महाशिवरात्रि, आस्था, अमृत स्नान और अद्भुत संयोग… जानें
इसे भी पढ़ें :सुरंग में फंसी जान, CM हेमंंत सोरेन गंभीर…
इसे भी पढ़ें :दुबई में सितारों का जलवा, क्रिकेट का रोमांच चरम पर
इसे भी पढ़ें :दिल्ली में नया सियासी अध्याय, आतिशी बनीं विपक्ष की नेता












