MP : PM नरेंद्र मोदी ने छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम पहुंचकर भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना की और बालाजी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर का डिजिटल शिलान्यास किया। इस मौके पर मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव भी उपस्थित रहे।बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने इस अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल के निर्माण की जिम्मेदारी ली है। उन्होनें इस अवसर पर PM मोदी को बालाजी की प्रतिमा भेंट की और बताया कि यह अस्पताल आने वाले 2-3 वर्षों में पूर्ण होगा।आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री ने घोषणा करते हुये कहा कि अस्पताल में एक विशेष वार्ड का नाम प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत माता हीरा बा के नाम पर रखा जायेगा। उन्होंने कहा, “यह अस्पताल सिर्फ इलाज का केंद्र नहीं, बल्कि कृपा और सेवा का संगम बनेगा।” धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी संकेत दिया कि आगे चलकर इसे मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित करने का विचार किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधायें उपलब्ध होंगी। बागेश्वर धाम में हनुमान कृपा और सेवा का यह संकल्प भारत की आध्यात्मिक और सामाजिक शक्ति का अद्भुत संगम है।
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला
इसे भी पढ़ें :पहाड़ों का सीना चीर यहां सब हो रहे मालामाल… देखें वीडियो







