spot_img
spot_img
spot_img

प्रोफेसर ने साथ सोने की इच्छा जताई, फिर क्या हुआ… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dumka : मोबाइल पर प्रोफेसर साहेब का मैसेज देख छात्रा हैरान और परेशान हो गई। उसने प्रोफेसर को जमकर लताड़ा, पर प्रोफेसर साहेब मैसेज पर मैसेज करते रहे। एक मैसेज पढ़ छात्रा का दिमाग खराब हो गया। छात्रा के व्हाॅटसऐप पर अश्लील संदेश भेजकर साथ सोने की इच्छा जताई। गुस्साई छात्रा ने अपने भाई को सबकुछ बता दिया। दूसरे रोज भाई अपने कुछ दोस्तों के साथ कॉलेज गेट पर प्रोफेसर का आने का इंतजार किया। प्रोफेसर के आते ही उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी।

पकड़े जाने के बाद प्रोफेसर ने माफी मांगी और उनसे कहा कि यह उनकी गलती नहीं, शराब की गलती है। वो रोज रात दारू पीते हैं। यह गलत हरकत पीने के बाद हो गया। कसूर शराब का है। बात इतनी बिगड़ गई कि मामला थाना तक पहुंच गया। थाना में प्रोफेसर को खूब खरी-खोटी सुनाई गई। थाना पहुंचे दो अन्य प्रोफेसर ने शराबी प्रोफेसर को जमकर कोसा। एक शराबी प्रोफेसर के चलते पूरा कॉलेज बदनाम हो गया। बार-बार माफी और एक मौका मांगने पर छात्रा के भाई ने केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद पीआर बाॅन्‍ड पर उसे छोड़ दिया।

पीड़िता छात्रा के भाई ने थाना में बताया कि उसकी बहन ने इसी साल बीएड कॉलेज में दाखिला कराया है। करीब 7 दिन पहले पढ़ाई के बारे में जानने के लिये कॉलेज गई थी। वहां पर दूसरे कॉलेज के एक प्रोफेसर उसे मिले। प्रोफेसर ने कहा कि तुम अपना मोबाइल नंबर दे दो, पढ़ाई कब होगी, इसके बारे में बता देंगे। दो दिन बाद प्रोफेसर ने छात्रा के व्हाॅटसऐप पर अश्लील संदेश भेजकर साथ सोने की इच्छा जताई। इसके बाद छात्रा ने प्रोफेसर की जमकर क्लास ली, पर उसने मैसेज भेजना बंद नहीं किया। परेशान होकर छात्रा ने यह बात अपने भाई को बता दी। सुबह में जब प्रोफेसर देवघर से दुमका आये तो उन्हें धर लिया गया।

इसे भी पढ़ें : किसान आम नहीं खास, महाराष्ट्र और गुजरात से भी आगे बढ़ेगा झारखंड : CM

इसे भी पढ़ें : ऐन वक्त पर जागी पुलिस, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...