kohramlive desk : रविवार को शिवसेना सांसद Priyanka Chaturvedi ने संसद टीवी के एक शो के एंकर के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ये कदम राज्यसभा में संसद के पूरे शीत सत्र से निलंबित किए जाने के बाद उठाया। Priyanka Chaturvedi ने राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू को एक पत्र लिखकर इसका कारण भी बताया है।
राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू को लिखे एक पत्र में उन्होंने कहा, ‘यह बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मैं संसद टीवी के शो ‘मेरी कहानी’ के एंकर के रूप में पद छोड़ रही हूं। मैं ऐसी जगह पर किसी पद पर रहने के लिए तैयार नहीं हूं, जहां मेरे प्राथमिक अधिकार को ही छीना जा रहा है। यह हम 12 सांसदों के मनमाने निलंबन के कारण हुआ है। इसलिए, जितना मैं इस शो के करीब थी, उतना ही मुझे दूर जाना पड़ रहा है।’
उन्होंने आगे लिखा कि ‘इस निलंबन से मेरा सांसद ट्रैक रिकॉर्ड भी खराब हुआ है। मुझे लगता है कि अन्याय हुआ है। लेकिन अगर सभापति की नजर में ये जायज है तो मुझे इसका सम्मान करना होगा। ‘

बता दें कि अगस्त में संसद के पिछले सत्र में हंगामा करने और सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के कारण 12 विपक्षी सांसदों को पूरे शीतकालीन सत्र के लिए राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया। विपक्ष ने निलंबन को उच्च सदन द्वारा ‘अलोकतांत्रिक और प्रक्रिया के सभी नियमों का उल्लंघन’ करार दिया।
निलंबित सांसदों में कांग्रेस के छह, तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना के दो-दो और सीपीआई और सीपीआई (एम) के एक-एक सांसद शामिल हैं। फिलहाल, ये लोग संसद परिसर के अंदर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने दिन भर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इन लोगों ने अपना निलंबन रद्द किए जाने तक हर दिन ऐसा करना जारी रखने का फैसला किया है।
इसे भी पढ़ें : बेवा भाभी को बनाया जीवन संगिनी, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : BREAKING : गुजरात के बाद अब महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन की दस्तक, ALERT
इसे भी पढ़ें : नहीं रहे आंध्र प्रदेश के पूर्व CM कोनिजेती रोसैया
इसे भी पढ़ें : गुजरात में भी कोरोना के नए वैरिएंट OMICRON ने की एंट्री, 1 शख्स संक्रमित
इसे भी पढ़ें : शुक्र है लहू के रंग नहीं बदले, वरना कैसे खड़ी होती मिश्रा जी की चाय की दुकान…
इसे भी पढ़ें : युवाओं को रोजगार, किसानों को मिलेगा सम्मान : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें : 130 रुपये कम उड़ाये खाते से, अब हैरान-परेशान पारसनाथ, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : DSP के बेटे को मारी गोली, मौनी बाबा बनी पुलिस, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 20 साल का दर्द गया मुफ्त में एक दिन में, भला हो डॉ अजीत का, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पुलिस कांस्टेबल में निकली बंपर VACANCY, जल्द करें आवेदन
इसे भी पढ़ें : CBSE परीक्षा के दिन ही OMR शीट का किया जा रहा मूल्यांकन, बोर्ड ने जारी किया नोटिस
इसे भी पढ़ें : 8वीं,10वीं पास के लिए निकली बंपर Vacancy, इस तारीख से करें आवेदन










