Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर स्थित घाघीडीह जेल में बंद एककैदी की मंगलवार को मौत हो गई। परिजनों ने जेल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि आरोपी टेल्को के थीम पार्क में करीब 12 वर्ष पहले हुए गैंगरेप के अभियुक्त के तौर पर सजा काट रहा था। जांच में पता चला था कि वह एड्स पीड़ित है। जेल में ही उसका इलाज चल रहा था।
समुचित इलाज नहीं कराने का परिजनों का आरोप
परिजनों का आरोप है कि कैदी की मौत के बाद जेल प्रशासन की ओर से परिवार को इसकी सूचना नहीं दी गई। युवक को समुचित इलाज मुहैया नहीं कराया गया। तबीयत ज्यादा खराब होने पर जेल प्रशासन की ओर से मंगलवार को सुबह युवक को MGM अस्पताल ले जाया गया था। जांच के बाद चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।परिवार के लोगों ने बताया कि 2 दिन पहले उनकी युवक से बात हुई थी। मंगलवार की सुबह जेल में बंद पड़ोस के एक दूसरे कैदी ने यह सूचना परिवार को भेजवाई।
पुलिस ने जेल प्रशासन से मांगी जानकारी
कैदी की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जेल प्रशासन से पूरे मामले की जानकारी मांगी है। बताया जा रहा है कि युवक के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : ‘Mirzapur’ में बेड सीन देकर इस एक्ट्रेस ने मचाया था तहलका,देखें…
इसे भी पढ़ें : कंपकपाती ठंड में पूल में मस्ती करती दिखीं Alia Bhatt
इसे भी पढ़ें : Rupali संग Sara Ali Khan ने किया ‘ChakaChak’, वायरल हो रहा वीडियो
इसे भी पढ़ें : Nora Fatehi की हालत खराब! स्ट्रेचर पर आईं एक्ट्रेस… देखें Video
इसे भी पढ़ें : Nora Fatehi ने दिखाया ऐसी जगह का तिल, फैन्स बोले- ‘नजर का टीका तो है बेहद खास’
इसे भी पढ़ें : हुस्न की नुमाइश के लिए रीम शेख ने पहने ऐसे कपड़े…
इसे भी पढ़ें : अंदर से आया फरमान, पैसा भेजो वरना यही हाल होगा तेरे बेटे का… कमजोर दिल वाले यह वीडियो न देखें…






