spot_img

राष्ट्रपति ने 20 बहादुर बच्चों को किया सम्मानित…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

New Delhi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज नई दिल्ली में आयोजित समारोह में बहादुरी, समाज सेवा, पर्यावरण, खेल, कला व संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियों के लिए 20 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुये कहा कि इन बच्चों ने अपने परिवार, समुदाय और पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये सम्मान देशभर के बच्चों को आगे बढ़ने और उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करेंगे।

समारोह के दौरान PM नरेंद्र मोदी ने बाल वीर पुरस्कार से सम्मानित बच्चों से संवाद किया। PM मोदी ने कहा, आज देश वीर बल दिवस मना रहा है। यह दिन उन बहादुर साहिबजादों की याद दिलाता है, जो भारत की शान हैं। उन्होंने उम्र और हालात की सीमायें तोड़ते हुये क्रूर मुगल सल्तनत के सामने चट्टान की तरह खड़े होकर धार्मिक कट्टरता और आतंक को चुनौती दी। ऐसे गौरवशाली अतीत वाला देश कुछ भी हासिल कर सकता है। PM मोदी ने बच्चों को संबोधित करते हुये कहा कि आप सभी ‘जेन जी’ और ‘जेन अल्फा’ हैं। आपकी पीढ़ी ही देश को विकसित भारत के लक्ष्य तक ले जायेगी, उन्होंने कहा। कार्यक्रम में बच्चों की उपलब्धियों की सराहना के साथ यह संदेश भी दिया गया कि प्रतिभा, साहस और सेवा भाव से देश का भविष्य सशक्त होगा।

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई