Kohramlive Desk : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन, सतत विकास जैसे मुद्दे महत्वपूर्ण हो गए हैं। दुनिया के सभी देशों को इनका समाधान निकालने के लिए साथ मिलकर काम करना चाहिए। मुर्मू ने राष्ट्रीय रक्षा कालेज के 62वें कोर्स से जुड़े शिक्षकों एवं कोर्स करने वाले सदस्यों को राष्ट्रपति भवन में संबोधित करते हुए यह बातें कही। राष्ट्रपति ने कहा कि हमें न केवल पारंपरिक खतरों से निपटने के लिए अपने आप को तैयार रखना चाहिए, बल्कि अप्रत्याशित प्रकृति सहित अनदेखे खतरों के लिए भी तैयारी करनी चाहिए।
‘विविधतापूर्ण दुनिया में रहते हैं हम’
राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, राष्ट्रपति ने कहा कि हम विविधतापूर्ण दुनिया में हैं जहां पर एक छोटा बदलाव व्यापक प्रभाव डाल सकता है। कभी कभी इससे सुरक्षा से संबंधित आयाम जुड़े होते हैं। कोविड महामारी की गति ऐसे खतरों का एक उदाहरण है, जिसका सामना आज मानवता कर रही है। इसके कारण मानव जाति इसके खतरों को समझ पाई है।
इसे भी पढ़ें : गर्वनर से मिले CM Hemant Soren, किया यह आग्रह… देखें
इसे भी पढ़ें :सभी को हक-अधिकार और सम्मान दे रही राज्य सरकार : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें :मॉर्निंग वॉक पर निकला दसू मेहता फिर घर नहीं लौटा… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :खेलते-खेलते बोरवेल में गिरी मासूम, देखें क्या है हाल
इसे भी पढ़ें :लोगों की उम्मीदों को पूरा करने का CM बेटे को मिला आशीर्वाद
इसे भी पढ़ें :दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने लिया संन्यास








