Kohramlive : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। साथ ही उन्होंने मंदिर की विकास परियोजना का उद्घाटन भी किया। उन्होंने तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक, विरासत संवर्धन अभियान (प्रशाद)’ योजना के तहत श्रीशैलम मंदिर के विकास की परियोजना और एक पर्यटन सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति भवन ने एक ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
हैदराबाद से हेलीकॉप्टर से श्रीशैलम पहुंचीं
राष्ट्रपति सुबह में हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरीं और हेलीकॉप्टर से श्रीशैलम पहुंचीं। हवाईअड्डे पर तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने उनका स्वागत किया। सौंदरराजन और केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी सहित अन्य लोग मंदिर के दौरे के दौरान राष्ट्रपति के साथ थे।
इसे भी पढ़ें : आम आदमी को बड़ा झटका : महंगा हुआ दूध
इसे भी पढ़ें : Gaya News: ICU में भर्ती मां की आखिरी इच्छा पूरी कर गई बेटी चांदनी… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : BREAKING : बिहार में कोरोना की एंट्री, 4 विदेशी पर्यटक पॉजिटिव
इसे भी पढ़ें : बड़ी बहन को सबक सिखाना चाहती थी, भूल गई खू*न के रिश्ते, चौंका गई सबको, देखें…
इसे भी पढ़ें : बीवी को बोल साली पर हो गया फिदा, अब म*र मिटने को तैयार








