- अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर के लिए ‘निधि समर्पण अभियान‘ की हुई शुरुआत
कोहराम लाइव डेस्क : राम मंदिर निधि समर्पण अभियान के पहले दिन शुक्रवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरिजी महाराज को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुभकामनाओं के साथ 5 लाख रुपये की धनराशि दान में दी। उधर, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी विश्व हिंदू परिषद को राम मंदिर निर्माण के लिए एक लाख रुपये की राशि दान में दी।
इसे भी पढ़ें : ये क्या…बेटे ने मां पर लगाया ऐसा आरोप, सुन रो पड़ेंगे आप
प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से की मुलाकात
उल्लेखनीय है कि 15 जनवरी से अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर के लिए ‘निधि समर्पण अभियान’ की शुरुआत की गई। इसमें सबसे पहले राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की ओर से समर्पण निधि दी गई। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, विश्व हिंदू परिषद व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से मुलाकात की। इस क्रम में दक्षिण भारतीय अभिनेत्री प्रणिता सुभाष ने ट्वीट कर लोगों से दान करने का निवेदन किया है।
इसे भी पढ़ें : कॉलर ट्यून में नहीं सुनाई देंगे बिग बी,जानिए किसकी होगी नई आवाज…










