spot_img
spot_img
spot_img

सरहुल को यादगार बनाने की तैयारी, पूर्व संध्या समारोह 23 को

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची में सरहुल पर्व मनाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। आगामी 23 मार्च को रांची विव के दीक्षांत मंडप में सरहुल पूर्व संध्या पर समारोह का आयोजन होगा। दिन के 2 बजे से आयोजित इस समारोह में सरना फूल पत्रिका 42 वें अंक का लोकार्पण होगा। वहीं एकल गीत और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सरना नवयुवक संघ, केंद्रीय समिति की आज रांची में हुई बैठक में तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। संघ के सचिव प्रो. बीरेंद्र उरांव ने बताया कि सरहुल पूर्व संध्या समारोह में 30-35 एकल गीत एवं जनजाति नृत्य दल शामिल होगे। आज की बैठक में 20 कलाकारों का स्वर परीक्षा लिया गया। समारोह को भव्य और कामयाब बनाने की खातिर एक समिति का गठन किया गया है। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष डॉ हरि उरांव ने की।

गठित समिति इस प्रकार हैः  सजावट समिति में अरूण उरांव, सुनैना उरांव, प्रेमी मिंज, विनिता कुमारी, रोशनी किन्दवार,मोना उरांव सीता कुमारी एवं पुष्पा कच्छप स्वयं सेवक के लिए विजेन्द्र उरांव,पवन उरांव शशिकांत उरांव, महेंद्र उरांव, सरिता उरांव, निकिता मिंज, अभिलाषा उरांव, खुशबू कुमारी,अंगनी उरांव, विनिता कुमारी,मनिता कुमारी, सीता कुमारी एवं संजय उरांव को प्रभारी बनाया गया, प्रार्थना के लिए वंदना उरांव, अनिता कुमारी, जूही कुजूर, प्रियंका कुमारी एवं संगीता उरांव को प्रभारी बनाया गया। वहीं बैच वितरण एवं मंच संचालन का जिम्मा संजू लकड़ा, पूजा कुमारी, सोनाली लकड़ा,अनिमा तिग्गा, सोनिया कुमारी,किरण कुमारी,अलका मिंज, वंदना उरांव, सुजाता कुमारी,नेहा कुमारी, होलिका कुमारी, एवं रेखा कुमारी को दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए लक्ष्मण उरांव , धीरज उरांव और मंच संचालन हेतु सरिता कुमारी, आशा रानी, जूही कुजूर, होलिका कुमारी,शिवानी बाखला एवं विंदेश्वर बेक को चुना गया है। बाजार समिति हेतु साधु उरांव एवं लक्ष्मण उरांव, लाइट साउंड एवं टेंट व्यवस्था हेतु सुखराम उरांव, जोहे भगत और बन्दे खलखो को प्रभारी बनाया गया।
आज की बैठक में मुख्य रूप से संघ के अध्यक्ष डॉ हरि उरांव, उपाध्यक्ष साधु उरांव, सचिव प्रो० वीरेंद्र उरांव, कोषाध्यक्ष डॉ.बन्दे उरांव, सुखराम उरांव, लक्ष्मन उरांव, जोहे भगत, लक्ष्मण उरांव, संजय उरांव, प्रो० धीरज उरांव एवं आशा रानी, मोना उरांव सहित सैकड़ों स्टूडेंट्स मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : IMD Alert @ Jharkhand : बारिश के साथ होगी बर्फबारी, ठनका भी गिरेगा

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग पुलिस को 13 लाख का चेक दिया NTPC, ताकि…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...