spot_img

अधिवक्ता स्वास्थ्य सुरक्षा योजना की तैयारी शुरू…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में 3 मई को अधिवक्ता स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के शुभारंभ एवं 10 मई को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (Eastern Zonal Council) की 27वीं बैठक के सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की गई। दोनों कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिये व्यापक दिशा-निर्देश दिये गये। पूर्वी क्षेत्रीय परिषद बैठक के लिये सभी कोषांगों को आपसी समन्वय से कार्य करने का निर्देश दिये गये। सभी कार्यों को समय पर पूरा करने को कहा गया।

3 मई को हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में CM हेमंत सोरेन द्वारा अधिवक्ता स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का शुभारंभ होगा, वहीं, 10 मई को  होटल रैडिसन ब्लू, रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (EZC) की 27वीं स्थायी समिति की बैठक निर्धारित की गई है। बैठक में रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव, अपर जिला दंडाधिकारी राजेश्वरनाथ आलोक, SDO उत्सर्ष कुमार, रूरल SP सुमित अग्रवाल, ट्रैफिक SP डॉ. कैलाश करमाली सहित अन्य मौजूद थे।

  • DC द्वारा तैयारियों के विभिन्न पहलुओं पर विशेष जोर
    • मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम संचालन
    • डॉयस प्लान, टेंट निर्माण, भोजन व्यवस्था
    • यातायात प्रबंधन, सुरक्षा इंतजाम, बिजली आपूर्ति
    • पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति और समन्वय
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...

झारखंड को मिलेंगे 1042 नये टीचर, इस रोज CM बांटेंगे नियुक्ति पत्र…

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की...

केतन ह’त्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे, SIT बनी…

Kohramlive : महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में...

वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू फिर टला, कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताई वजह…

Kohramlive : जिस पल का लाखों क्रिकेट प्रशंसक बेसब्री से...