Corona vaccination को लेकर डीसी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक
पलामू : Covid-19 के संभावित वैक्सीनेशन की तैयारियों को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि वैक्सीनेशन के संदर्भ में Corona Vaccine को प्राप्त करने से लेकर उसे व्यक्ति को देने तक की सभी व्यावधानों की पहचान कर तैयारी सुनिश्चित करें। वैक्सीन के रख-रखाव एवं उसके केन्द्र तक ले जाने की समुचित तैयारी की कार्य योजना तैयार रखें।
बैठक में उपस्थित डीपीएम ने जानकारी दी कि सरकार से अब तक प्राप्त दिशा-निर्देशों के आलोक में सबसे पहले हेल्थ वर्कर्स तथा फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी जानी है। इसके लिए अब तक बनाये गए डाटाबेस के अनुसार 7500 व्यक्तियों की सूची बना ली गयी है। जिसमें हेल्थ वर्कर्स, आईसीडीएस की सेविका, सहायिका सहित कुछ निजी अस्पतालों के कर्मी शामिल हैं। बाकी निजी अस्पतालों द्वारा अपने कर्मियों की सूची उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।
इसे भी पढ़ें : 54 देशों में शुरू हो चुकी Corona की दूसरी लहर
उपायुक्त ने निजी अस्पतालों से जल्द से जल्द अपने कर्मियों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कर्मियों की सूची आ जाने से वैक्सीनेशन के पहले चरण में कुल कितने लोगों को वैक्सीन देनी है ये स्पष्ट हो जाएगा, जिससे वैक्सीन देने में आसानी होगी।
वैक्सिनटर्स को दें ट्रेनिंग, आधार संरचना को करें मजबूत : उपायुक्त
मौके पर मौजूद डॉ अनिल कुमार ने बताया कि जिले में अभी 14 कोल्ड चैन मैनेजमेंट सिस्टम मौजूद है, जहां पर एक बार में 50 हज़ार से अधिक वैक्सीन का स्टोरेज किया जा सकता है। इसके अलावा जिले में 2 हज़ार 127 वैक्सीन कैरियर उपलब्ध है। उपायुक्त ने कहा कि Corona Vaccine आने पर जिले में कोल्ड चैन मैनेजमेंट के अधिकतम कैपेसिटी को यूटिलाइज करना है। इसके अलावा उपायुक्त ने जिले में वैक्सीन देने वाले सभी वैक्सिनटर्स को जल्द से जल्द ट्रेनिंग देने का निर्देश दिया।
इसे भी पढ़ें : PM Modi ने वैक्सीन की डेवलपमेंट प्रोसेस देखी, कही ये बात…
आमजनों में भ्रम की स्थिति पैदा न हो, प्रचार-प्रसार करें : डीसी
डीसी ने कहा कि आमजन में भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए सही जानकारी की व्यापक प्रचार-प्रसार आमजनों के बीच सुनिश्चित करें। हमारा उद्देश्य सरकार के जनकल्याणकारी व्यवस्थाओं को आमजनों तक ससमय पहुंचाना है। इसमें किसी भी तरह की कोताही किसी भी स्तर से बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने जनता के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करने की बात कही।
बैठक में ये रहे मौजूद
कोविड-19 के संभावित वैक्सीनेशन को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक के दौरान उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि रंजन के अलावा उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर, डॉक्टर एमपी सिंह, डॉक्टर अनिल कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीएम स्वास्थ्य दीपक कुमार, यूनिसेफ एवं डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि सहित अन्य मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : Oxford की Vaccine का 90% नहीं ,62% दिख रहा प्रभाव :एस्ट्राजेनका












