spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

54 देशों में शुरू हो चुकी Corona की दूसरी लहर

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्क : दुनिया में Corona मरीजों की कुल संख्‍या 25 दिसंबर को 6 करोड़ पार कर चुकी। मरने वालों की संख्या भी 14 लाख से ज्यादा हो चुकी है। इस बीच, Corona की रफ्तार एक बार फिर से तेज हो गई है। सितंबर तक दुनियाभर में रोजाना औसतन 3 लाख मरीज बढ़ रहे थे। अब रोज 6 लाख से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। अमेरिका, ब्राजील, फ्रांस, रूस समेत 54 देशों में Corona की दूसरी लहर शुरू हो चुकी है। सबसे ज्यादा असर उत्तर अमेरिका, यूरोप और एशियाई देशों में दिख रहा है। भारत में भी दूसरी लहर की आहट दिखने लगी है।

भारत में भी ठीक होने वालों से ज्‍यादा नए मरीज

पिछले हफ्ते 3 दिन ऐसे थे, जब भारत में ठीक होने वालों से ज्यादा नए मरीज आए। मतलब इन 3 दिनों में एक्टिव केस की संख्या में इजाफा हुआ है। इसके पहले लगातार 41 दिन एक्टिव केस घट रहे थे।

इसे भी पढ़ें : मोदी के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज

दुनियाभर में ऐसे फैला कोरोना

  • 17 नवंबर 2019 को चीन के वुहान शहर में 55 साल के व्यक्ति में संक्रमण की पहल पुष्टि हुई थी। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने इसका दावा किया था।
  • 17 नवंबर से 31 दिसंबर 2019 तक चीन में कम से कम 566 लोग Corona की चपेट में आ चुके थे।
  • वर्ष 2020 की शुरुआत में दुनिया के कई अन्य देशों में भी संक्रमण फैलता चला गया।
  • 23 जनवरी को चीन ने वुहान शहर को पूरी तरह से बंद कर दिया। यहां रहने वाले सभी लोगों को आइसोलेट कर दिया गया।
  • 21 जनवरी को अमेरिका, 24 जनवरी को फ्रांस, 30 जनवरी को भारत और 31 जनवरी को इटली में पहला केस सामने आया।
  • 30 जनवरी को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन यानी WHO ने Corona Virus को ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया।
  • जर्मनी, वियतनाम, यूएस, जापान ने ऐसे मरीजों की पुष्टि की जो खुद चीन नहीं गए थे, लेकिन चीन के वुहान शहर से आने वाले लोगों के संपर्क में आए थे।
  • 11 मार्च को WHO ने कोरोना को महामारी घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें : 11 दिसंबर से अमेरिका में Vaccination शुरू और भारत में मार्च 2021

सिर्फ 18 दिनों में मिले एक करोड़ मरीज

17 नवंबर 2019 को चीन के वुहान में पहला केस सामने आने के 223 दिन बाद यानी 27 जून को यह संख्या एक करोड़ हो गई। इसके बाद संक्रमण ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि महज 43 दिन में ही ये आंकड़ा 1 करोड़ से बढ़कर 2 करोड़ हो गया। इसके अगले 38 दिन में संक्रमितों की संख्या 2 से 3 करोड़ और फिर 32 दिन में 3 से 4 करोड़ हो गई। 4 से 5 करोड़ केस होने में 21 दिन लगे। वहीं, 5 से 6 करोड़ केस महज 18 दिन में ही हो गए। यदि संक्रमितों के बढ़ने की यही रफ्तार रही तो दिसंबर तक दुनिया में 8 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके होंगे।

दूसरी लहर कितनी भयावह

  • मामले : WHO ने 17 नवंबर को वीकली रिपोर्ट पेश की थी। इसमें बताया है कि 9 से 15 नवंबर के बीच दुनियाभर में 40 लाख से ज्यादा मरीज बढ़े। पिछले हफ्ते के मुकाबले यह 22% ज्यादा है।
  • मौतें : इसी दौरान 60 हजार मौतें हुईं, जो पिछले हफ्ते से 11% ज्यादा है। जान गंवाने वाले 60 हजार लोगों में 81% मरीज यूरोप और अमेरिका के हैं।
  • वॉर्निंग : WHO ने कहा है कि सर्दियों में जिस तरह से मामले बढ़ रहे हैं, इससे साफ लग रहा है कि मध्य पूर्व देशों में कोरोना का संक्रमण अपने खतरनाक स्तर पर जाएगा। ये पहली लहर से भी ज्यादा नुकसानदेह होगा।

इसे भी पढ़ें : Moderna ने बताया कितनी होगी कोरोना वैक्सीन की कीमत

इन 54 देशों में सेकेंड वेव

  • दूसरी लहर वाले 54 देशों में यूरोप के 25 देश हैं। इनमें पोलैंड, रूस, इटली, यूक्रेन, जर्मनी, यूके, स्पेन जैसे देश शामिल हैं।
  • एशिया के 11 देश हैं। इनमें ईरान, तुर्की, जॉर्डन, इंडोनेशिया, जॉर्जिया जैसे देश शामिल हैं।
  • भारत में अभी दूसरी लहर नहीं आई है, लेकिन एशिया में सबसे ज्यादा केस यहीं मिल रहे।
  • नॉर्थ अमेरिका के 7 देश हैं। इनमें यूएस, मैक्सिको, कनाडा शामिल है।
  • अफ्रीका के 6 देश हैं। इनमें मोरक्को, साउथ अफ्रीका शामिल हैं।
  • साउथ अमेरिका के 5 देश हैं। इनमें ब्राजील, कोलंबिया, अर्जेंटीना शामिल हैं।

अगले साल ही मिलेगी  Corona वैक्सीन

दुनियाभर में 100 से ज्यादा वैक्सीन पर काम चल रहा है। इनमें 5 प्रमुख वैक्सीन हैं। इन वैक्सीन के निर्माताओं ने दावा किया है कि ट्रायल के नतीजे भी अच्छे आए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत के लिए सबसे बेहतर वैक्सीन ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका वैक्सीन (कोवीशील्ड) साबित हो सकती है। दो दिन पहले ही ऑक्सफोर्ड ने दावा किया है कि इस वैक्सीन को ट्रायल में 90% असरदार पाया गया है।

वैक्सीन के 10 करोड़ डोज

भारत सरकार के साथ मिलकर वैक्सीन प्रोडक्शन पर काम करने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट के CEO अदार पूनावाला ने कहा कि फरवरी के आखिरी हफ्ते तक इस वैक्सीन के 10 करोड़ डोज तैयार हो जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने भी अगले साल यानी 2021 के पहले तीन महीनों में वैक्सीन के आने की उम्मीद जताई है।

इसे भी पढ़ें : अब अमेरिका में पावर ट्रांसफर का रास्ता साफ

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...