spot_img

गढ़वा में ITI वार्षिक परीक्षा की तैयारी पूरी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : झारखंड के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा आयोजित ITI वार्षिक परीक्षा (जुलाई 2025) को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। परीक्षा 17 जुलाई से 22 जुलाई तक जिले के 7 केंद्रों पर आयोजित होगी। गढ़वा के DC दिनेश कुमार यादव ने इन सभी केंद्रों पर केंद्राधीक्षक और दंडाधिकारी नियुक्त किये हैं। उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता और विधि-व्यवस्था बनाये रखें और परीक्षा समाप्ति के बाद रिपोर्ट समय पर प्रशासन को सौंपें। परीक्षा अवधि में गढ़वा, रंका और श्रीबंशीधर नगर के SDO अपने क्षेत्रों में निगरानी रखेंगे और प्रशासनिक सतर्कता सुनिश्चित करेंगे। प्रशासन का दावा है कि “परीक्षार्थियों की सुविधा और परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।” 

परीक्षा केंद्रों की सूची

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गढ़वा 

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भंडरिया 

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, झगराटांड़ 

महिला प्राइवेट ITI, कल्याणपुर 

प्राइवेट ITI, रंका खुर्द, रंका 

गांधीयन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, अचला नावाडीह, शाहपुर रोड, सोह 

ओम प्राइवेट ITI, औरेया, मेराल 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...