रांची : अधिवक्ता परिषद झारखण्ड की व्यवहार न्यायालय समिति के अगले 3 वर्षीय सत्र के लिये नये पदाधिकारियों की घोषणा प्रांतीय अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार मिश्र ने रविवार 27 फरवरी को बरियातू के आरोग्य भवन स्थित कल्याण आश्रम के सभागार में की।
अध्यक्ष :- प्रदीप कुमार चौरसिया
उपाध्यक्ष :- पंचदेव सिंह व श्यामा राम
महासचिव :- विजय कुमार पाण्डेय
सचिव :- सुरोजित राय व
ज्योति कच्छप
कोषाध्यक्ष :- नन्द किशोर महतो
महिला प्रमुख :- सबिता सिंह
न्यायप्रवाह प्रमुख :- परीक्षित महतो
कार्यसमिति सदस्य :- राजदेव दूबे, राजीव रंजन ठाकुर, पवन कुमार मंडल, शिव शंकर साहू, अपूर्वा बनर्जी, अनामिका शर्मा
विशेष आमंत्रित सदस्यगण : कृष्ण गोपाल निताई, अखौरी अंजनी कुमार, अरविंद कुमार मित्रा, रविन्द्र कुमार, सुशील कुमार, कृष्ण कुमार, प्रमोद कुमार गुप्ता, भीम महतो, विनय प्रसाद, हाराधन प्रमाणिक व पूनम कुमारी
बैठक की शुरुआत में निवर्तमान महामंत्री अरविंद कुमार मित्रा ने वार्षिक रिपोर्ट व कोषाध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय ने आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखौरी अंजनी कुमार ने एवं धन्यवाद ज्ञापन श्यामा राम ने किया।
नव नियुक्त अध्यक्ष प्रदीप नाथ चौरसिया ने आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार मिश्र के अतिरिक्त राष्ट्रीय परिषद सदस्यगण प्रशांत विद्यार्थी, भीम महतो एवं प्रमोद कुमार गुप्ता भी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : आटा चक्की चलानेवाला अवधेश कैसे बन गया बड़का “चूहा”, देखें वीडियो






