spot_img

दनुवा घाटी में जोरदार टक्कर, उड़ गये परखच्चे…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र स्थित दनुवा घाटी में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा होते-होते टल गया। बेकाबू कंटेनर की जोरदार टक्कर से एक वाहन के परखच्चे उड़ गये। टक्कर इतनी भयावह थी कि चालक पिंटू राय केबिन में बुरी तरह फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही NHAI की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। राहगीरों और अन्य ट्रक चालकों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद चालक को क्षतिग्रस्त केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल अवस्था में उन्हें चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इस मुश्किल घड़ी में आपदा मित्र सह एंबुलेंस चालक शक्ति चंद्रवंशी देवदूत बनकर सामने आये। प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के आग्रह पर उन्होंने मानवीय पहल करते हुये घायल चालक को सुरक्षित एंबुलेंस से पटना-हाजीपुर पहुंचाया। घायल चालक पिंटू राय,  हाजीपुर (वैशाली, बिहार) का रहनेवाला है। समय पर रेस्क्यू और मानवीय प्रयासों से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ऑपरेशन सिंदूर: पहली बार सार्वजनिक हुये 6 शहीदों के नाम… जानें कौन

Kohramlive : मई 2025 में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ...

विदेश जाना हुआ महंगा, पासपोर्ट फीस में बड़ा इजाफा…

Kohramlive : अगर आप घूमने, पढ़ाई करने, नौकरी करने...

सिया-चेतन में फोन पर 238 घंटे बाते हुई, अब…

Kohramlive : पुणे के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की...

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप बने दूल्हा…

UP : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप ने...