SIMDEGA : अब सिमडेगा के तेज तर्रार और गरीब छात्र-छात्राएं भी बनेंगी डिजिटल। ऑनलाइन क्लास भी कर सकेंगी। मंगलवार को एसपी डॉ. शम्स तबरेज ने 10वीं और 12वीं के गरीब बच्चों के बीच 50 स्मार्टफोन और एक लैपटॉप का वितरण किया।
स्मार्टफोन न होने की वजह से ऑनलाइन क्लास से गरीब बच्चे वंचित न हो इसको लेकर “सिमडेगा जिला पुलिस उपकरण बैंक” की शुरुआत की गई। जिले के लोगों से अपने पुराने स्मार्टफोन को बैंक में जमा कराने का अनुरोध किया गया। जिले के लोगों ने इसमें बढ़-चढ़कर सहयोग किया। 50 नये स्मार्टफोन लोगों ने विभिन्न थानों और ओपी में जमा कराया। जिसका मंगलवार को एसपी शम्स तबरेज ने छात्र-छात्राओं के बीच वितरण किया।
Read more: बाप खाता है एक रुपईया सरकारी राशन, बेटा की ठाठ-बाट देख ठनक गया पुलिस का माथा, देखें वीडियो…

स्मार्टफोन पाकर स्टूडेंट्स काफी खुश दिखे। खुशी का इजहार करते हुये कहा- अब हम भी ऑनलाइन क्लास करेंगे। हमारी भी पढ़ाई पूरी होगी। सभी ने पुलिस को भरोसा दिया कि उसका सदोपयोग करेंगे, गलत इस्तेमाल नहीं करेंगे।
इससे पहले दो बार समारोह आयोजित कर जिला के विभिन्न स्कूलों के बच्चों के बीच 36 और 76 स्मार्टफोन का वितरण किया जा चुका है। ‘सिमडेगा जिला पुलिस उपकरण बैंक’ की शुरुआत 2 जुलाई को एसपी ने किया था। मौके पर पुलिस कप्तान डॉ शम्स तबरेज ने कहा कि डीजीपी की अनूठी पहल को अमली जामा पहनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रयास में जिले के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। पुराने स्मार्टफोन जमा कराने की अपील की थी। लोग नये स्मार्टफोन जमा करा रहे हैं।
Read more: राजधानी में गैंगरेप, जिसे मदद के लिए पुकारा, उसने भी रौंदा, देखें वीडियो…
Read more: जय कन्हैया लाल की… वीडियो
Read more: दो वर्दीधारी की प्रेम कहानी में पिटा गई पत्नी, देखें वीडियो
Read more: खाता से माल उड़ाने वाला कैसे धराया, जानिये
Read more:थर्मल पावर प्लांट में लिफ्ट का तार टूटा, 4 की दर्दनाक मौत
Read more:…और थाने में ही रेत दिया पत्नी का गला
Read more:ससुराल में हुआ अपमान, युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम…












