Kohramlive : भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुये एजबेस्टन स्टेडियम में पहली बार जीत दर्ज की है। शुभमन गिल की कप्तानी में खेले गये इस दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 336 रनों से हराकर एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में 1-1 की बराबरी कर ली। टीम इंडिया के नये टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने अपने नेतृत्व कौशल के साथ-साथ बल्ले से भी कमाल कर दिया। उन्होंने पहली पारी में 269 रन और दूसरी पारी में 161 रन की लाजवाब पारियाँ खेलीं, जिससे वे टेस्ट क्रिकेट में एक मैच में 430 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। गिल को इस प्रदर्शन के लिए “प्लेयर ऑफ द मैच” घोषित किया गया। सिराज-आकाशदीप ने गेंद से तबाही मचा दी। आकाशदीप ने 10 विकेट और मोहम्मद सिराज ने 7 विकेट झटके।
इस शानदार जीत पर विराट कोहली ने पोस्ट कर कहा “शानदार जीत! शुभमन ने निडर नेतृत्व किया और अपनी बल्लेबाजी से इंग्लैंड को पीछे धकेल दिया। गेंदबाजी में आकाशदीप और सिराज ने कमाल कर दिखाया।” ICC चेयरमैन जय शाह बोले “शुभमन गिल की बल्लेबाजी असाधारण थी और आकाशदीप ने गेंद से इतिहास रच दिया। जडेजा और पंत का योगदान भी बेहतरीन रहा। अगले टेस्ट का बेसब्री से इंतजार है।” सचिन तेंदुलकर ने पोस्ट किया कि “इस समय के महान बल्लेबाज की शानदार पारी! भारत ने इंग्लैंड को खेल से बाहर करने की शानदार रणनीति अपनाई। आकाशदीप ने जो रूट को जो गेंद फेंकी, वो पूरी सीरीज की सर्वश्रेष्ठ थी।” अब एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का तीसरा और निर्णायक टेस्ट 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जायेगा। सीरीज 1-1 से बराबरी पर है और अब निगाहें इस निर्णायक मुकाबले पर टिकी हैं।
A 𝘚𝘩𝘶𝘣lime innings from the 𝘮𝘢𝘯 of the moment! 🌟
Congratulations, @ShubmanGill, on powering India to a brilliant Test victory! 🇮🇳@RishabhPant17, @klrahul, and @imjadeja batted very well, especially in the 2nd innings.India’s approach was to take England out of this… pic.twitter.com/4REiYoY9uf
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) July 6, 2025















