Ranchi : भाजपा का दामन थामने के ऐलान के बाद पूर्व CM चंपई सोरेन सोशल मीडिया X पर अपना पोस्ट कर अपना दर्द बयां कर गये। पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि, ”झारखंड में मां, बहनों एवं बेटियों की अस्मत खतरे में है, बांग्लादेशी घुसपेठियों को अगर नहीं रोका गया तो संथाल परगना में आदिवासी-मूलवासी समाज का अस्तित्व संकट में आ जायेगा। पाकुड़ और राजमहल सहित कई इलाकों में उनकी संख्या आदिवासियों से ज्यादा हो गई है। इसे एक सामाजिक आंदोलन बनाना होगा, तभी आदिवासियों का अस्तिव बच पायेगा। इस मसले पर भाजपा गंभीर दिखती है, बाकी पार्टी वोट की खातिर इसे नजरअंदाज कर रही है। इसलिए आदिवासी अस्मिता एवं अस्तित्व को बचाने के इस संघर्ष में, मैने माननीय प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री के नेतृत्व में आस्था जताते हुये भाजपा से जुड़ने का फैसला लिया है। झारखंड के आदिवासियों, मूलवासियों, दलितों, पिछड़ों, गरीबों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं आम लोगों के मुद्दों एवं अधिकारों के संघर्ष वाले इस नये अध्याय में आप सभी का सहयोग जरूरी है।
पूर्व CM चंपई सोरेन ने अपने पोस्ट में आगे कहा है कि बीते 18 अगस्त को एक पत्र द्वारा झारखंड सहित पूरे देश की जनता के सामने अपनी बात रखी थी। कोल्हान क्षेत्र की जनता हर कदम पर उनके साथ हैं, राजनीति से संन्यास लेने से साफ मना कर दिया। पार्टी में कोई ऐसा फोरम या मंच नहीं था, जहां मैं अपनी पीड़ा को व्यक्त कर पाता, मुझ से सीनियर नेता स्वास्थ्य कारणों से राजनीति से दूर हैं। आज बाबा तिलका मांझी और सिदो-कान्हू की पावन भूमि संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ बहुत बड़ी चिंता की बात है। जिन वीरों ने जल, जंगल व जमीन की लड़ाई में कभी विदेशी अंग्रेजों की गुलामी स्वीकार नहीं की, आज उनके वंशजों की जमीनों पर ये घुसपैठिए कब्जा कर रहे हैं। देखें उनके पोस्ट..
जोहार साथियों,
पिछले हफ्ते (18 अगस्त) एक पत्र द्वारा झारखंड समेत पूरे देश की जनता के सामने अपनी बात रखी थी। उसके बाद, मैं लगातार झारखंड की जनता से मिल कर, उनकी राय जानने का प्रयास करता रहा। कोल्हान क्षेत्र की जनता हर कदम पर मेरे साथ खड़ी रही, और उन्होंने ही सन्यास लेने का विकल्प…
— Champai Soren (@ChampaiSoren) August 27, 2024
इसे भी पढ़ें :हथियार के साथ धराये तीन नक्सली, खोल गये बड़ा राज…
इसे भी पढ़ें :RJD नेता तेज प्रताप का ये वीडियो वायरल… देखें
इसे भी पढ़ें :BJP ने 15 उम्मीदवारों की नई लिस्ट की जारी… देखें
इसे भी पढ़ें :चंपई सोरेन के बारे में क्या बोल गये हिमंत बिस्वा सरमा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :‘वक्त आने दे दिखा देंगे तुझे ऐ आसमान’ : चंपई सोरेन
इसे भी पढ़ें :BJP ने जारी की 44 उम्मीदवारों की लिस्ट…
इसे भी पढ़ें :क्यों हटाये गये राजेश ठाकुर, बता गये मीर… जानें
इसे भी पढ़ें :मोबाइल जो न कराये, निगलते चला गया चाबी-नेल कटर वगैरह, फिर…(VIDEO)