Bihar : बिहार की राजनीति में एक बार फिर ‘बाहुबली’ अनंत सिंह की एंट्री से सियासी पारा चढ़ा हुआ है। रविवार को CM नीतीश कुमार से हुई उनकी मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। मुलाकात हुई JDU नेता और मंत्री अशोक चौधरी के आवास पर, जहां अनंत सिंह अपने दोनों बेटों के साथ पहुंचे। दिलचस्प ये कि खुद अशोक चौधरी पहले ही खुलकर कह चुके हैं—”अगर अनंत सिंह मोकामा से जदयू के टिकट पर लड़ते हैं, तो सीट तो ऐसे ही पक्की है!”
बता दें, बीते 6 अगस्त को मोकामा गोलीकांड में जेल से रिहा होने के बाद अनंत सिंह ने खुलकर चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान किया था। और अब जब वे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के साथ सड़क पर रोड शो करते दिखे, तो तस्वीर और साफ हो गई। शनिवार को पटना से मोकामा जाते वक्त रास्ते भर उनका जोरदार स्वागत हुआ। फूल-मालाएं, ढोल-नगाड़े, और समर्थकों का हुजूम। मोकामा की सड़कों पर यह साफ दिखा कि अनंत सिंह की वापसी साधारण नहीं, बल्कि रणनीतिक है। गौरतलब है कि अनंत सिंह 2020 में राजद के टिकट पर मोकामा से जीते थे, लेकिन कानूनी मसलों की वजह से विधानसभा की सदस्यता चली गई। फिर उनकी पत्नी नीलम देवी ने राजद से उपचुनाव जीत लिया, लेकिन सत्ता बदलते ही NDA में आ गईं।
इसे भी पढ़ें : बिहार में बढ़ी सियासी हलचल, CM से मिले ये…












