spot_img

बिहार में सियासी भूकंप, जदयू को बड़ा झटका…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार विधानसभा चुनाव की दस्तक से पहले सियासी पारा चढ़ गया है और इसी गरमाहट में जनता दल (यूनाइटेड) को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश सचिव बद्री भगत ने टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर 3,875 समर्थकों के साथ इस्तीफा दे दिया। बद्री भगत का कहना है कि “मेहनत हमारी और टिकट उन लोगों को, जो साजिश के जरिये पार्टी में हावी हैं। अब बहुत हो गया!” यहां याद दिला दें कि बीते 3 अक्टूबर को भगत ने CM नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। दावा किया गया था कि करगहर विधानसभा सीट से उन्हें टिकट मिलेगा। कुछ दिन बाद अचानक टिकट काट दिया गया। इसी से नाराज होकर उन्होंने और उनके समर्थकों ने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया।

बद्री भगत ने इल्जाम लगाया कि पार्टी में अब मेहनती कार्यकर्ताओं की जगह “साजिश रचने वालों” की चल रही है। उन्होंने कहा कि वो वर्षों से बूथ से लेकर ब्लॉक तक संगठन को मजबूत करने में लगे रहे, मगर टिकट बंटवारे में उनकी अनदेखी कर दी गई। इससे पहले भी जिले के कई वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह, पूर्व विधायक अशोक सिंह कुशवाहा और जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा टिकट से वंचित होने पर पार्टी छोड़ चुके हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि बार-बार के ऐसे इस्तीफे चुनावी समीकरण को बिगाड़ सकते हैं। अगर नाराज नेताओं को नहीं मनाया गया, तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को करगहर सहित कई सीटों पर मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प, ममता से आगे निकले सुवेंदु, अंतर… जानें

इसे भी पढ़ें : तपती धरती पर सरकार का अलर्ट, CM ने दिया ये आदेश…

इसे भी पढ़ें : एक बाल्टी पानी को लेकर मा’रधाड़…

इसे भी पढ़ें : बाघमारा CHC में नवजात की मौ’त पर बवाल…

इसे भी पढ़ें : TSPC के सब-जोनल कमांडर की कहानी पर लगा ब्रेक…

spot_img

Related articles:

भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प, ममता से आगे निकले सुवेंदु, अंतर… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में भवानीपुर सीट पर मुकाबला और...

तपती धरती पर सरकार का अलर्ट, CM ने दिया ये आदेश…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने भीषण गर्मी को लेकर...

एक बाल्टी पानी को लेकर मा’रधाड़…

Garhwa : गढ़वा के चिनिया थाना क्षेत्र के भुइयां...

बाघमारा CHC में नवजात की मौ’त पर बवाल…

Dhanbad : धनबाद के बाघमारा स्थित Baghmara Community Health...

TSPC के सब-जोनल कमांडर की कहानी पर लगा ब्रेक…

Ranchi : रांची और लातेहार के बीच दहशत का...