- बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर President रामनाथ कोविंद करेंगे शुभारंभ
कोहराम लाइव डेस्क : देश में इस साल 17 जनवरी से शुरू होने वाला पोलियो टीकाकरण अभियान अब 31 जनवरी से चलाया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से कहा गया है कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने 31 जनवरी 2021 को पोलियो टीकाकरण दिवस को फिर से निर्धारित करने का फैसला किया है। राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस का शुभारंभ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 30 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर करेंगे।
इसे भी पढ़ें :सास-पत्नी ने किया इतना परेशान कि युवक ने उठाया ऐसा कदम…
कुछ दिन पहले दिया गया था अभियान टालने का आदेश
इससे पहले बुधवार को सरकार ने पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम को ‘अप्रत्याशित गतिविधियों’ की वजह से अगले आदेश तक के लिए टाल दिया था। इस कार्यक्रम के तहत देशभर में 0-5 साल उम्र वर्ग के बच्चों को पोलियो से प्रतिरक्षा के लिए दो बूंद पोलियो ड्रॉप पिलाई जाती है। राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस को आमतौर पर पल्स पोलियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम के रूप में जाना जाता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कार्यक्रम को टाले जाने के बारे में सभी राज्यों को नौ जनवरी को पत्र के जरिये सूचित कर दिया था।
इसे भी पढ़ें :Road किनारे खड़ा था बच्चा, तभी आ गया बेकाबू ट्रेलर, और…
16 जनवरी से शुरू हो रहा वायरस के खिलाफ वैक्सीनेशन
मालूम हो कि देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण 16 जनवरी से शुरू होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम बता चुके हैं। इसमें करीब तीन करोड़ स्वास्थ्य कर्मियों तथा फ्रंटलाइन वर्करों को प्राथमिकता दी जानी है।
इसे भी पढ़ें :जरूरतमंदों की सेवा में ही सच्चा सुख : मनीष लोधा












