गढ़वा : एक्सयूवी गाड़ी समेत आकाशदीप भारती को अगवा कर लिया गया। पिता मुंगालाल भारती ने तुरंत सूचना गढ़वा के पुलिस कप्तान को दी। पुलिस कप्तान कप्तान ने गढ़वा एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। साथ ही त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहर्ताओं को गिरफ्तार करते हुए आकाशदीप को सकुशल बरामद करने का निर्देश दिया। गठित टीम ने तत्परता दिखाई और पलामू के चैनपुर थाना के सहयोग से शाहपुर मोड़ के पास अपहृत आकाशदीप को गाड़ी संख्या जेएच 05एटी 0306 समेत बरामद कर लिया। साथ ही एक अन्य स्विफ्ट डिजायर कार संख्या जेएच 01 डीएफ 4804 को पकड़ा। कार में बैठे 6 अपहर्ताओं को भी दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में अपहर्ताओं ने कई राज उगले। बताया आकाशदीप को अगवा पैसे वसूली के लिए किया था। गिरफ्तार अपहर्ताओं के विरुद्ध गढ़वा थाने में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में रांची के रातू रोड का अंकुर मिश्रा, लोवाडीह नामकुम का कासिफ रहीम, लोअर बाजार रांची का दिलशाद सिद्दीकी और मोहम्मद इम्तियाज, रामगढ़ के कुज्जू का मो जस्सी और बोकारो के जरीडीह का मो दिलफेकार शामिल है।
Read More : ट्रैफिक जवान को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, मौत
Read More : 5 लाख लगी थी मॉडल मोना राय की मुड़ी की कीमत, भोजपुर से सुपारी किलर धराया
Read More : मैच हारे खिलाड़ी, उदास हुआ अपना भारत
Read More : बड़का चोर निकला बांसजोर थानेदार, देखें कैसे






