रांची में युवक की आंख में मा’री गो’ली, दो महीने बाद हुई FIR…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में युवक की आंख में गोली मारने का गंभीर मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि घटना करीब दो महीने पुरानी बताई जा रही है, लेकिन पीड़ित की आंख की रोशनी चले जाने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और अब प्राथमिकी दर्ज की गई है।

घर के सामने मारी गोली

गोसाई टोली निवासी इंदर कुमार महतो ने चुटिया थाना में दिये आवेदन में आरोप लगाया है कि 26 मार्च की दोपहर करीब 3:30 बजे राजा कुमार ने उनके घर के सामने बिना किसी वजह उन पर गोली चला दी। गोली उनकी बाईं आंख में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल और फिर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित का कहना है कि इलाज के बावजूद उनकी बाईं आंख की रोशनी चली गई।

धमकी और दबाव का आरोप

इंदर महतो ने आरोप लगाया कि घटना के बाद आरोपी राजा कुमार और उसके पिता धनेश्वर महतो लगातार मामला दर्ज नहीं कराने का दबाव बनाते रहे। खराब तबीयत और दबाव के कारण FIR दर्ज कराने में देरी हुई।

पुलिस ने शुरू की जांच

पीड़ित ने अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग भी की है। मामले में चुटिया थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जायेंगे और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

इसे भी पढ़ें : JBVNL में बड़ा फेरबदल…

इसे भी पढ़ें : नौतपा की तपिश में भी घंटों दिखेंगी फ्रेश, आसान ब्यूटी हैक्स… जानें 

इसे भी पढ़ें : विधान परिषद चुनाव, 9 सीटों पर 18 जून को वोटिंग

इसे भी पढ़ें : टीवी फेम ‘इशी मां’ के घर 10 साल बाद इतनी बड़ी खुशी, भर-भर के मिल रहा प्यार…

इसे भी पढ़ें : एक शक और उजड़ गया परिवार…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गढ़वा को मिले नये DC, पशुपतिनाथ मिश्रा ने संभाला पदभार

Garhwa : IAS अधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा ने मंगलवार को...

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई…

Ramgarh : रामगढ़ में सक्रिय संगठित अपराधियों के खिलाफ...

JBVNL में बड़ा फेरबदल…

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

नौतपा की तपिश में भी घंटों दिखेंगी फ्रेश, आसान ब्यूटी हैक्स… जानें 

Kohramlive : नौतपा की झुलसा देने वाली गर्मी सिर्फ...

विधान परिषद चुनाव, 9 सीटों पर 18 जून को वोटिंग

Patna : बिहार की राजनीति में एक बार फिर...