Kohramlive : पेपर लीक विवाद और विरोध प्रदर्शनों के बाद शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को संसद पहुंचे। संसद परिसर में कार से उतरते ही उन्होंने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। इस दौरान बीजेपी सांसदों ने “धर्मेंद्र प्रधान जिंदाबाद” के नारे लगाये और उनका जोरदार स्वागत किया। कई सांसद उनके आसपास जुट गये। एक सांसद ने उन्हें पारंपरिक टोपी पहनाई, जबकि दूसरे ने कंधे पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
यहां याद दिला दें कि धर्मेंद्र प्रधान ने बीते शनिवार को शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि पिछले कुछ दिनों की घटनाओं से वह बेहद दुखी हैं और देश की युवा शक्ति का विश्वास सर्वोपरि है। उधर, पेपर लीक आंदोलन का नेतृत्व कर रहे CJP ने दावा किया कि सरकार ने उनकी प्रमुख मांगें मान ली हैं, जिसके बाद संगठन ने विरोध प्रदर्शन वापस लेने की घोषणा कर दी। केंद्र सरकार ने फिलहाल प्रह्लाद जोशी को नया शिक्षा मंत्री बनाया है।
#WATCH | Delhi: Former Union Education Minister and BJP MP Dharmendra Pradhan arrives at the Parliament.
BJP-NDA MPs sloganeer “Dharmendra Pradhan zindabad” as they receive him here. pic.twitter.com/7DHXIzMkvI
— ANI (@ANI) July 27, 2026






