New Delhi : सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अस्पताल से बाहर आने के बाद उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर बताया कि उनकी तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है और अब वह पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं। वांगचुक ने कहा कि वह धीरे-धीरे सामान्य भोजन कर रहे हैं और शरीर में ताकत लौट रही है। उन्होंने डॉक्टरों और अस्पताल के स्टाफ का आभार जताया। लद्दाख लौटने से पहले वह दिल्ली के राजघाट जायेंगे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
अपने संदेश में वांगचुक ने आंदोलन का समर्थन करने वाले लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा, “हम सफल हुये। यह जीत उन सभी लोगों की है, जिन्होंने अपनी आवाज उठाई और इस मुहिम का साथ दिया।” उन्होंने कहा कि जनता की एकजुटता ने इस आंदोलन को मजबूती दी और यही इसकी सबसे बड़ी ताकत रही।
#WATCH | Haryana: Activist Sonam Wangchuk leaves after getting discharged from Medanta Hospital in Gurugram. He is likely to visit Rajghat in Delhi shortly to pay tribute to Mahatma Gandhi. pic.twitter.com/tZG0AJ5jJK
— ANI (@ANI) July 27, 2026
#WATCH गुरुग्राम, हरियाणा: मेदांता अस्पताल से एक वीडियो संदेश में एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने कहा, “आखिरकार वह दिन आ ही गया जब मुझे इस अस्पताल से छुट्टी मिल रही है। मैं अब काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं। धीरे-धीरे खाना खा रहा हूं और शरीर में ताकत वापस आ रही है। यहां से निकलने के बाद… pic.twitter.com/trBdpRZnpk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 27, 2026






