पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व चेयरमैन अरेस्ट…

Date:

spot_img
Kohramlive : देशभर में पेपर लीक पर सियासी घमासान के बीच ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुये छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के पूर्व चेयरमैन तमन सिंह सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर प्रश्नपत्र लीक, भर्ती प्रक्रिया में हेरफेर और मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप हैं। ED के मुताबिक, तमन सिंह सोनवानी को PMLA के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्हें रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से 30 जुलाई तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया गया है। जांच एजेंसी का आरोप है कि 2020 और 2021 की राज्य सेवा परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक कराये गये और चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी कर रिश्तेदारों व पसंदीदा उम्मीदवारों को डिप्टी कलेक्टर और DSP जैसे बड़े पदों पर चयनित कराया गया।

ED का यह भी दावा है कि भर्ती नियमों में बदलाव कर “परिवार” की परिभाषा से “भतीजे” शब्द हटाया गया, ताकि रिश्तेदारों के चयन में आसानी हो सके। जांच में अवैध कमाई के लेन-देन और बैंकिंग ट्रांजैक्शन के जरिये मनी ट्रेल छिपाने के भी आरोप सामने आये हैं। यह कार्रवाई EOW/ACB की FIR और CBI की जांच के आधार पर की गई है। ED अब मामले में मनी ट्रेल और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

प्रेमी के जेल जाते ही उसके घर पहुंची प्रेमिका, फिर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

Chatra : चतरा के हंटरगंज थाना क्षेत्र में प्रेमी...

अस्पताल से डिस्चार्ज हुये सोनम वांगचुक, सबसे पहले जायेंगे यहां…

New Delhi : सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को गुरुग्राम...

शिक्षिका के पेट में नवजात की मौ’त मामले में बड़ा एक्शन, सस्पेंड…

Palamu : पलामू में शिक्षिका भारती पाण्डेय से जुड़े...