Latehar : JJMP का एरिया कमांडर रितेश सिंह धरा गया। लंबे अर्से से फरार रितेश सिंह के पास से एक कार्बाइन, एक मैगजीन और दो जिंदा गोलियां मिली है। गिरफ्तार रितेश सिंह ने पुलिस के सामने कई राज उगले हैं। मिले इनपुट पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। वह लातेहार के छिपादोहर थाना क्षेत्र के भट्टी मोहल्ला का रहनेवाला है। इस बात का खुलासा आज बरवाडीह के SDPO दिल्लू लोहार ने मीडिया के सामने किया।
SDPO दिल्लू लोहार ने खुलासा किया कि लातेहार के पुलिस कप्तान अंजनी अंजन को यह गुप्त सूचना मिली थी कि मोस्ट वांटेड रितेश सिंह उम्दा किस्म के हथियार के साथ अपने घर आया हुआ है। इसके बाद SDPO दिल्लू लोहार की देखरेख में एक स्पेशल टीम बनाई गई। गठित टीम JJMP के एरिया कमांडर रितेश के घर को चारों तरफ से घेर लिया। उसे भागने का मौका नहीं मिला और धरा गया। टीम में इंस्पेक्टर अनिल उरांव, थानेदार अभिषेक कुमार, SI रंजीत राम, ASI राजेश कुमार, बीरबल हांसदा और थाना व IRB के जवान शामिल थे।
इसे भी पढ़ें :प्रोफेसरों ने कमिश्नर से मांगी लावारिस डे*ड बॉडी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :महिला आरक्षण बिल बना कानून, महामहिम से मिली मंजूरी…
इसे भी पढ़ें :पति-पत्नी की दर्दनाक मौ*त…
इसे भी पढ़ें :एक्ट्रेस अमीषा पटेल पर केस, सुनवाई आज…
इसे भी पढ़ें :गिरिडीह में लूटमार, ट्रक ड्राइवर को मारी गोली… जानें
इसे भी पढ़ें :सिर में लगी दो गोली, एक आंख में लगी, एक ब्रेन में, RIMS में क्या हुआ… देखें










