- पुलिस ने शीघ्र कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा, कोरोना जांच के बाद भेजा जेल
- पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया सदर अस्पताल
बेड़ो :बेड़ो के नरकोपी थाना क्षेत्र में गुरुवार को शिवरात्रि मेला देखकर लौट रही नाबालिग से गैंग रेप का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर पीड़िता ने नरकोपी थाने में एक मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शीघ्र कारवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोरोना जांच के बाद उन्हे जेल भेज दिया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।
इसे भी पढ़ें : फेल करने की धमकी देकर नाबालिग को हवस का शिकार बना रहा था शिक्षक, पिता ने देखा… फिर हुआ ये…
नौदी जंगल में अरोपियों ने किया रेप
घटना के संबंध में पीड़िता ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई के साथ शिवरात्रि मेला देख कर लौट रही थी। तभी चिगली जंगल के समीप शाम लगभग छह बजे एक बाइक पर सवार दो युवक शभु यादव और कृष्णा लोहरा आए और उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। घसीटते हुए बाइक पर बैठा लिया। कृष्णा बाइक चला रहा था और शंभु पीछे बैठा कर उसे पकड़ रखा था। दोनों युवक उसे नौदी जंगल में ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उसके बाद अपने दो अन्य साथियों- चंद्रदेव उरांव व बबलू लोहरा को भी वहां बुला लिया। दोनों उससे छेड़छाड़ व रेप का प्रयास करने लगे। वह और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। वे उसे छोड़कर भाग गए। घर पहुंचने पर पीडि़ता ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद नरकोपी थाने में लिखित आवेदन दिया।
इसे भी पढ़ें :चाईबासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10 उग्रवादी धराये








