spot_img
spot_img
spot_img

BREAKING : अनगड़ा में ग्रामीणों ने पीट-पीट कर युवक को मार डाला, जनाक्रोश उबाल पर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : राजधानी रांची के अनगड़ा में एक व्‍यक्ति भीड़ तंत्र का शिकार हुआ। चोरी का आरोप लगाकर एक बार फिर एक व्यक्ति को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। मामला अनगड़ा प्रखंड अंतर्गत सिरका पंचायत के महेशपुर गांव का है। मुबारक खान पिता मरहूम मजबूर खान 32 को शनिवार की रात लगभग 12 बजे ग्राम सिरका के लोगों ने चोरी का आरोप लगाकर जमकर पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने उसपर चोरी का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें : सचिन और युवराज ने खेली आतिशी पारी, कमेंटेटर ने कह दी ये बात…

इसे भी पढ़ें : घर से आ रही थी तेज बदबू, खिड़की खोला तो फटी की फटी रह गई सबकी आंखें

वहीं मृतक के गांव के लोगों ने साजिश के तहत हत्‍या का आरोप लगाया है। मृतक के गले, हाथ और पैर में चोट के निशान है। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि गला घोंटकर उसकी हत्‍या की गई है। देर रात सूचना मिलने के बाद मौके पर प्रखंड प्रमुख अनवर खान भी पहुंचे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को थाने ले गई।

घटना के बाद सेंसर, महेशपुर और चिलदाग के लोगों ने थाना घेराव किया। ग्रामीणों को काफी समझाने के बाद शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा जा सका। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस अभी कुछ भी बोलने से बच रही है। मौके पर मुस्तफा अंसारी, उपप्रमुख अनवर खान, नसीम अहमद शाह, शाहरुख खान, मिनहाज आलम, इमाम इब्राहिम अंसारी समेत गांव के बुद्धिजीवी लोगों के समझाने पर लोग शांत हुए। मगर अब भी लोगों में आक्रोश है।

इसे भी पढ़ें : फेल करने की धमकी देकर नाबालिग को हवस का शिकार बना रहा था शिक्षक, पिता ने देखा… फिर हुआ ये…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...