Dhanbad : गुंडागर्दी के कारण गुजरे 8 माह से कोयला लोडिंग का बंद काम जैसे ही शुरू हुआ गुंडई भी शुरू हो गई। बाइक सवार हथियारबंद गुंडों ने पहले कोयला लदे ट्रकों के शीशे पत्थर मारकर तोड़ डाले। वहीं हवाई फायरिंग कर खौफ पैदा कर दी। लोगों का कहना है कि ऐसा वर्चस्व को लेकर इलाके में होते रहता है। सबसे हैरत की बात यह है कि एक दिन पहले धनबाद के सिटी एसपी के नेतृत्व में झरिया में पैदल मार्च निकाला गया था। उन्होंने आवाम को भरोसा दिलाया था कि झरिया में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाया जायेगा। पुलिस की ताकत के आगे गुंडे नतमस्तक होंगे। अपराधियों के उठते फन को पुलिस कुचल डालेगी। पैदल मार्च के दूसरे ही दिन अपराधियों ने बेखौफ और खुलेआम गोलियां चलाकर यह जता दिया कि इलाके में उनकी हुकूमत चलेगी। वहीं मजदूर नेता मनोज गोप ने कहा कि हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाना चिंता का विषय है। वर्चस्व के खेल के कारण अक्सर ऐसी घटना को अंजाम दिया जाता है। 10 हजार टन कोयला का ऑफर मिला है, परंतु बीते 8 माह से ट्रक लोडिंग का काम बंद था। जिससे मजदूर काफी परेशान थे। 850 मजदूरों के समक्ष भूखमरी आ गई थी। वहीं ट्रक लोडिंग का काम आज यानी 10 मार्च से शुरू हुआ। काम शुरू होते ही अपराधियों ने कोहराम मचा दिया।
इसे भी पढ़ें :Election Result: यूपी में फिर से योगी, ये दिग्गज हारे, देखें…
इसे भी पढ़ें :पंजाब में आप की प्रचंड जीत पर बोले अरविंद केजरीवाल- अब पूरे देश में आएगा…
इसे भी पढ़ें :पंजाब में पहली जीत बीजेपी को, पूर्व सीएम कैप्टन हारे, देखें अपडेट…
इसे भी पढ़ें :रूझानों में यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में कमल, पंजाब में झाड़ू का सफाई अभियान
इसे भी पढ़ें :बिना टॉप के सड़क पर उर्फी जावेद, उड़े लोगों के होश
इसे भी पढ़ें :बिहार में 6421 हेडमास्टर की होगी बहाली, जल्द करें आवेदन
इसे भी पढ़ें :टैक्सपेयर्स को लगेगा तगड़ा झटका!, खत्म हो सकती है Old Tax Slab व्यवस्था










