अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर किरायेदार और उसकी पत्नी ने दिया घटना को अंजाम
DHANBAD : धनबाद के कुसुम विहार में महिला से डकैती कर हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। किरायेदार राजकुमार सिंह और उसकी पत्नी अपर्णा सिंह ने अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
इसे भी पढ़ें :पूर्व सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, जानिये क्या है पूरा मामला
पैसे की खातिर महिला की हत्या
बता दें कि अपराधियों ने पैसे की खतिर डकैती कर महिला की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महज 40 घंटों के अंदर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया।
इसे भी पढ़ें :जानिये भारत के उन पांच शहरों के बारे में जो राक्षसों के नाम पर है, क्या है इतिहास
क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि सोमवार की देर रात धनबाद में अपराधियों ने डकैती को अंजाम दिया। इस दौरान घर की महिला का विरोध करने पर उसकी छुरा मारकर हत्या कर दी गई थी। ये घटना धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र के कुसुम विहार कॉलोनी की है। बता दें कि करीब 65 वर्षीय महिला घर में अकेले रहती थी। घर के एक हिस्से में किरायेदार रहते हैं। महिला के पति का पहले ही देहांत हो चुका है। एक बेटा है, जो बोकारो थर्मल में कार्यरत है।














