spot_img

चूड़ी गली में पुलिस घुसी, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन को मिले एक क्लू पर बीती रात चूड़ी सेंटर गली, बाबा अस्पताल के सामने स्थित एक मकान में छापामारी की गई। मौके पर ही 6 बदमाशों को दबोचा गया, वहीं दो अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये। पकड़े गये बदमाशों की तलाशी में पुलिस को देशी हथियार और ब्राउन शुगर के पुड़िया और नकद रुपये मिले। गिरफ्तार हिमांशु यादव उर्फ लालू यादव के पास से कमर में खोंसा हुआ एक देशी पिस्तौल (जिस पर Made in USA लिखा) एवं 3 जिंदा गोलियां, नीरज कुमार उर्फ भोलू के पास से 15 पुड़िया ब्राउन शुगर (02 ग्राम) एवं 40 हजार नकद, निहाल पांडेय के पास से 10 पुड़िया ब्राउन शुगर (1 ग्राम), राहुल बड़ाईक के पास से 10 पुड़िया ब्राउन शुगर (1 ग्राम) मिले। गिरफ्तार अनिकेत पाठक एवं राहुल बड़ाईक ने पुलिस को कई चौंकाने वाली जानकारियां दी है। इनके पास से 4 मोबाइल फोन भी जब्त किये गये। इन बदमाशों के द्वारा इस्तेमाल किये जा रहे एक बुलेट मोटरसाइकिल (JH01GH-6002) एवं स्कूटी (JH01CN-3023) भी जब्त कर लिये गये। मुख्य आरोपी हिमांशु यादव उर्फ लालू यादव और निहाल पांडेय का पुराना रिकॉर्ड भी बहुत बढ़िया नहीं है। इस संबंध में सुखदेवनगर थाने में केस दर्ज किया गया है। छापामारी का नेतृत्व कोतवाली DSP प्रकाश सोय कर रहे थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...