spot_img
spot_img
spot_img

सरस्वती पूजा को लेकर अलर्ट मोड में पुलिस…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची की फिजा में अपराध की आहट न पनप सके, इसी संकल्प के साथ आज रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में एक अहम क्राईम मीटिंग हुई। मीटिंग में सिटी SP, रूरल SP, लोक अभियोजक, सहायक लोक अभियोजक, एवं सभी DSP, इंस्पेक्टर, थानेदार एवं ओपी प्रभारी मौजूद थे। मकसद साफ था, अपराधियों पर शिकंजा, जनता में भरोसा। सीनियर SP राकेश रंजन ने स्पष्ट निर्देश दिया कि NDPS एक्ट, आर्म्स एक्ट और सांप्रदायिक मामलों में जमानत पर छूटे अपराधियों की सूची तैयार कर सत्यापन किया जाये। ऐसे अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाये। महिला और बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिये, संवेदनशील इलाकों में एंटी क्राइम चेकिंग तेज करने के निर्देश दिया गया। सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की मौजूदगीदिखती रहे। वहीं, बालू, कोयला, गिट्टी, पत्थर के अवैध परिवहन को पूरी तरह रोकने का आदेश दिया गया। प्रतिबंधित पशु तस्करी पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिया गया। ब्राउन शुगर, गांजा, चरस, अफीम जैसे मादक पदार्थों के सेवन और कारोबार में लिप्त लोगों पर विशेष छापामारी अभियान चलाने का आदेश दिया गया।

रात की गश्ती में अफसर खुद उतरेंगे मैदान में

सीनियर SP राकेश रंजन ने अपने मातहत अधिकारियों से कहा कि सभी थानेदार और DSP रात्रि गश्ती के दौरान खुद  उपस्थित रहकर गहन चेकिंग अभियान चलाना सुनिश्चित करेंगे। लंबित कांडों के शीघ्र अनुसंधान पूरा कर निष्पादन करने को कहा गया। सरस्वती पूजा को लेकर रूट चार्ट, शांति समिति की बैठक और कानून-व्यवस्था पर सभी थानेदारों को को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये। SSP ने साफ कहा कि थाना सिर्फ कार्रवाई का नहीं, विश्वास का केंद्र बने। आम जनता से बेहतर बर्त्ताव एवं थाने में आने वाले हर व्यक्ति की समस्या को प्राथमिकता से सुनना और समाधान करना अनिवार्य है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...