पुलिस का नक्सलियों पर बड़ा वार…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम के घने सारंडा वन क्षेत्र में झारखंड पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जराईकेला थाना क्षेत्र के कुलापू बुरू इलाके में बीती रात को दोनों बलों की संयुक्त टीम और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। कई राउंड गोलियां चलीं, जिसके बाद नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, IED, विस्फोटक और नक्सली साहित्य बरामद किया है। तलाशी अभियान के बाद 2 SLR, एक .303 राइफल, AK-47 के 37 जिंदा गोलियां, SLR की 78 जिंदा गोलियां, .303 रायफल के 130 जिंदा गोलियां, 4 मैगजिन, 16.68 किग्रा. जिलेटिन पैकेट, 28 IED व डिटोनेटर, 5 रेडियो सेट, 2 इंटरसेप्टर, 2 लैपटॉप एवं 11 FM रेडियो और अन्य नक्सली सामग्री मिली। सुरक्षा बलों को इस अभियान के दौरान नक्सलियों की बड़ी साजिश का पर्दाफाश करने में कामयाबी मिली है। बरामद IED और जिलेटिन की मात्रा से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि नक्सली बड़े हमले की तैयारी में थे। झारखंड पुलिस ने बताया कि इलाके में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। पुलिस और कोबरा बटालियन की टीम नक्सलियों के ठिकानों की घेराबंदी कर रही है ताकि इस क्षेत्र से नक्सल प्रभाव का पूरी तरह सफाया किया जा सके।

 इसे भी पढ़ें : बिहार में पहले चरण की वोटिंग पर कोई दाग नहीं…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...