बिहार में पहले चरण की वोटिंग पर कोई दाग नहीं…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Patna : भारत निर्वाचन आयोग ने इस बार मतदान प्रक्रिया की गहराई से जांच के लिये एक सख्त और समेकित अभियान चलाया। मकसद था, अगर कहीं जरा-सी भी गड़बड़ी हो, तो सच सामने आये और लोकतंत्र बेदाग रहे। इसी कड़ी में फॉर्म 17ए और मतदान दिवस के तमाम दस्तावेजों की पोस्ट-वोट जांच की गई। 121 विधानसभा क्षेत्रों में यह जांच रिटर्निंग ऑफिसर (RO) और जनरल ऑब्जर्वर (GO) की देखरेख में हुई। वहीं, 455 उम्मीदवारों और उनके एजेंटों ने भी इसमें शिरकत की। जांच की हर झलक कैमरे में कैद की गई, ताकि हर नागरिक को भरोसा रहे कि उसके वोट की ताकत सुरक्षित है। परिणाम चौंकाने वाला नहीं, बल्कि सुकून देने वाला था, किसी भी मतदान केंद्र पर कोई गड़बड़ी नहीं मिली। ना किसी बूथ पर धांधली, ना किसी फॉर्म में विसंगति। इसीलिये आयोग ने साफ कहा, “बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में किसी भी केंद्र पर पुनर्मतदान की आवश्यकता नहीं।” जांच पूरी होने के बाद सभी दस्तावेजों को दोबारा सील कर दिया गया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...