Palamu : मेदिनीनगर की सड़कों पर सावन के गीतों के बीच अब खौफ की एक आहट भी है। सिंदूर, मंगलसूत्र और चूड़ियों की दुनिया में चेन स्नैचर गिरोह ने आतंक मचा रखा है। पिछले एक महीने में आठ से ज़्यादा महिलाओं की गले से चेन झपट ली गई। कोई मंदिर के बाहर थी, कोई बच्चों को स्कूल छोड़ने निकली थी… और कुछ तो बस बाज़ार से लौट रही थीं… मगर अपराधियों ने न शराफत देखी, न श्रद्धा।
सबसे खौफनाक पहलू केमिकल अटैक। एक महिला तो झपटमारी के दौरान केमिकल की वजह से बेहोश हो गई। अब पुलिस मैदान में उतर चुकी है। 25 हजार का इनाम घोषित हुआ है जो भी इस गिरोह के बारे में जानकारी देगा, उसका नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जायेगा। पूरा शहर बैनरों और पोस्टरों से पाट दिया जायेगा – ताकि हर गली, हर नुक्कड़ पर इन शातिर चेहरों की पहचान हो सके।
![]()
SDPO मणिभूषण प्रसाद और SP रीष्मा रमेशन की अगुआई में शहर को हाई अलर्ट पर रखा गया है। कई इलाकों को सैनिटाइज कर, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किये गये हैं। बाइक नंबरों की जांच हो रही है, क्योंकि यह गिरोह स्थानीय नंबरों की जानकारी रखता है और चालाकी से उनका इस्तेमाल करता है।






