spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जागी थी पुलिस, वर्ना घट जाती एक बड़ी घटना

Date:

spot_img
spot_img

गुमला : पुलिस जागी थी वरना एक बड़ी घटना घट जाती। पुलिस ने हथियार के साथ प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झांगुर गुट के सक्रिय सदस्‍य को धर दबोचा। उसके पास से एक एके-56 भी मिला है। हालांकि इस दौरान उसके तीन साथी मौके से भागने में कामयाब रहे। गुमला के पुलिस कप्‍तान ह्रदीप पी जनार्दनन को गुप्‍त सूचना मिली थी कि झांगुर गुट के सुप्रीमो रामदेव उरांव अपने साथियों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसी को लेकर घाघरा आने वाला है। पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लिया। घाघरा-लोहरदगा मेन रोड पर एंटी क्राइम चेकिंग शुरू की गई।

इसे भी पढ़ें : Raj Kundra के खिलाफ मुंह खोलेंगे उनकी कंपनी के 4 लोग !

इसे भी पढ़ें : Muzaffarpur : दिल के पत्थर को माना मोहब्बत का देवता..देखें, खौफनाक अंत… (VIDEO)

रविवार की अहले सुबह 3 बजे टीम को हुंडई ईओन कार आती दिखी। पुलिस ने गाड़ी को रूकने का इशारा किया। मगर उग्रवादी गाड़ी घुमाकर भागने लगे। मौके पर मौजूद जवानों ने गाड़ी को घेर लिया। खुद को घिरता देख सभी पैदल ही भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया। खदेड़कर एक को धर दबोचा। धराने वाला झांगुर गुट का सक्रिय सदस्‍य मुनीफ अंसारी है। वहीं तीन भागने में सफल रहे। भागने वालों में झांगुर गुट का सुप्रीमो रामदेव उरांव, मनोज सिंह और अरविंद उरांव शामिल है।

इसे भी पढ़ें : लिफ्ट गिरी और टूट गई 5 लोगों की सांसों की डोर

इसे भी पढ़ें : बॉक्सिंग में मैरीकॉम का शानदार आगाज, हासिल की जीत

पुलिस ने दावा है कि गिरफ्तार मुनीफ ने कई राज खोलें हैं। जल्‍द ही फरार उग्रवादियों को पुलिस दबोच लेगी। मुनीफ की निशानदेही पर हुंडई कार से एके-56 रायफल फोलडिंग बट मैगजीन लगा हुआ, एक चितकबरा पाउच जिसमें गोली, मैगजीन तथा अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस का दावा है कि बरामद हथियार रामदेव का है। जो उसने पुलिस के डर से छोड़कर भाग गया। अरविंद उरांव के पास एक एके-47 है, जो वह साथ में लेकर भाग निकला। मुनीफ ने पुलिस को बताया कि बरामद कार का उपयोग रामदेव व अन्य के द्वारा घटनाओं को अंजाम देने व लेवी वसूलने में किया जाता है। मुनीफ की निशानदेही पर पुलिस ने रामदेव की बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के नीले रंग की बाइक को भी जब्त कर लिया है।

ये सामान हुये बरामद

सिल्वर रंग की हुंडई ईओन मैगा कार, कार से एके-56 प्रतिबंधित राइफल,  7.62 एमएम का 28 गोली भरा मैगजीन, एक केमोफ्लाईट जैकेट पाउच, पाउच पॉकेट से 7.62 एमएम की 74 गोली, गोली के पाउच से 12 बोर की चार जिंदा गोली व 12 बोर का तीन खोखा, राउटर एक, सैमसंग का किपैड फोन एक, एक चार्जर, एक घड़ी, बाइक की चाबी और एक बाइक समेत अन्य सामान बरामद किया है।

इसे भी पढ़ें :  मेरी नहीं तो किसी की नहीं, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : IAS बनने की चाह में कर बैठी बड़ा गुनाह, सलाखों के पीछे गई खूबसूरत मोनिका, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

JPSC मामले में 7 नये चेहरे बेनकाब, खोज रही CID…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रतियोगिता...

बुंडू–अड़की तिरंगे के रंग में रंगा, भव्य तिरंगा यात्रा…

Ranchi(Sandeep Banerjee) : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर...

चमोली टनल हा’दसे पर CM हेमंत का बड़ा एक्शन…

Ranchi : उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग धंसने...

CM की चेतावनी, “झारखंड ऐसा बड़ा आंदोलन करेगा, जिसे पूरा देश देखेगा”

Ranchi : खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन...

15 अगस्त पर इन रास्तों पर नो-एंट्री, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Ranchi : स्वतंत्रता दिवस के राजकीय समारोह को लेकर...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JPSC मामले में 7 नये चेहरे बेनकाब, खोज रही CID…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रतियोगिता...

बुंडू–अड़की तिरंगे के रंग में रंगा, भव्य तिरंगा यात्रा…

Ranchi(Sandeep Banerjee) : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर...

चमोली टनल हा’दसे पर CM हेमंत का बड़ा एक्शन…

Ranchi : उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग धंसने...

CM की चेतावनी, “झारखंड ऐसा बड़ा आंदोलन करेगा, जिसे पूरा देश देखेगा”

Ranchi : खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन...

15 अगस्त पर इन रास्तों पर नो-एंट्री, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Ranchi : स्वतंत्रता दिवस के राजकीय समारोह को लेकर...